Daily Horoscope
✕

कृष्ण से पहले ओशो बनेंगे आमिर खान!

Updated: बुधवार, 28 मार्च 2018 (12:57 IST)
खबर है कि निर्देशक शकुन बत्रा जल्द ही रजनीश उर्फ 'ओशो' के जीवन को परदे पर उतारने वाले हैं। इसे वेब सीरिज़ के रूप में लाया जाएगा, जिसे इंटरनेशनल चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसके पहले यह भी अफवाह थी कि करण जौहर ओशो पर रणवीर सिंह के साथ एक फिल्म बनाने वाले हैं, लेकिन यह सिर्फ अफवाहें निकली। 
 
शकुन की सीरिज में आमिर खान बेहद दिलचस्पी रख रहे हैं। आमिर वैसे तो अपने बड़े प्रोजेक्ट महाभारत की तैयारी में लगे हैं लेकिन वे चाहते हैं कि इससे पहले वे ओशो की फिल्म करें। 
 
सूत्र के मुताबिक वैसे तो आमिर 'महाभारत' के अलावा कुछ और नहीं सोच रहे हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें इस स्क्रिप्ट के बारे में पता चला उन्होंने इसे लेकर अपनी दिलचस्पी दिखाई। साथ ही वे इस इंटरनेशनल स्ट्रीमिंग चैनल के अधिकारियों से मिलने लॉस एंजिल्स भी गए थे। यह वाकई एक बड़ा प्रोजेक्ट होगा। 
 
रजनीश यानी ओशो एक आध्यात्मिक गुरु थे, जो कई घटनाओं और विवादों से घिरे हुए थे। इनका निधन 1990 में हो गया था लेकिन अब तक सभी के जहन में उनकी यादें हैं। उनकी मौत के वर्षों बाद भी उनका संप्रदाय ज़िंदा है और पुणे में एक ओशो आश्रम भी है। जहां दुनियाभर के लोग आते हैं।  
 
शकुन बत्रा इससे पहले कपूर एंड संस भी निर्देशित कर चुके हैं। हो सकता है वे फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट को भी इस प्रोजेक्ट के साथ जोड़े। फिलहाल आमिर खान फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में लगे हैं। उनकी यह फिल्म 7 नवंबर 2018 को प्रदर्शित होगी।

Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख