biodatamaker
✕

आमिर और किरण का तलाक का फैसला, जब आमिर ने पहली पत्नी के साथ तलाक को बताया था दु:खद

Updated: शनिवार, 3 जुलाई 2021 (13:28 IST)
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण में गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इस दौरान आमिर ने अपने निजी जीवन पर खुलकर बात की और बहुत सारे सीक्रेट्स को उजागर किया।
 
शो में आमिर ने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता के बारे में बात की। साथ में रीना और किरण की बॉन्डिंग का भी जिक्र किया। आमिर ने बताया कि रीना और मैं 16 साल तक रिलेशनशिप में रहे। जब दोनों अलग हो गए तो परिवार टूट गया। ये काफी दुखद था।
 
उन्होंने कहा, इसके बावजूद हमने साथ मिलकर कठिन परिस्थिति से खुद को बाहर निकाला। अलग होने के बाद भी रीना और मैंने एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान की भावना को कभी कम नहीं होने दिया। रिश्ता भले ही टूट गया, लेकिन रीना के प्रति उनकी इज्जत और प्यार खत्म नहीं हुआ।
 
किरण और रीना के बीच की बॉन्डिंग पर बात करते हुए आमिर ने कहा कि दोनों काफी परिपक्व हैं। दोनों की दोस्ती कराने में मेरा जरा सा भी योगदान नहीं है। दोनों खुद-ब-खुद अच्छी दोस्त बनी हैं। दोनों की बीच जो अच्छी बॉन्डिंग है, वह उन्ही की वजह से है।
 
आमिर खान ने पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आमिर ने किरण राव से शादी कर ली। अब आमिर ने किरण से भी अलग होने का फैसला ले लिया है। 

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख