sundarkand

आमिर खान फिर संवारेंगे इस 'खान' का करियर

Updated: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (11:30 IST)
अपने भांजे इमरान खान को आमिर खान ने ही बॉलीवुड में 'जाने तू या जाने ना' से लांच किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और लगा कि बॉलीवुड का एक हीरो मिल गया। तब रणबीर कपूर और इमरान खान को प्रतिद्वंद्वी माना गया। दोनों एक साथ रेस में थे, धीरे-धीरे रणबीर तो बहुत आगे निकल गए, लेकिन इमरान जहां के तहां रह गए। 
 
इमरान खान की कई फिल्में फ्लॉप रहीं। 'कट्टी बट्टी' की असफलता के बाद तो उन्हें कोई फिल्म नहीं मिली। इसी दौरान इमरान पिता बने और ब्रेक ले लिया। आखिर कब तक छुट्टियां मनाते, लेकिन कोई फिल्म उन्हें ऑफर ही नहीं हुई। 
 
कहा जा रहा है कि इमरान के बेकार होने से खान फैमिली में चिंता है। खासतौर पर मामूजान आमिर चाहते हैं कि इमरान जल्दी ही काम पर लौटे। 
 
आमिर इन दिनों 'महाभारत' पर काम कर रहे हैं। यह उनका मेगा प्रोजेक्ट है और करोड़ों का बजट है। सूत्रों के अनुसार आमिर ने इमरान खान को इस प्रोजेक्ट से जोड़ा है। आमिर चाहते हैं कि इमरान इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। 
 
इमरान 'महाभारत' में क्या रोल अदा करेंगे, ये तो तय नहीं है, लेकिन यह बात तय है कि वे महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख