Daily Horoscope
✕

आमिर खान ने किया बैंक का विज्ञापन तो FD कराने से ग्राहक ने किया इंकार

Updated: मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (11:55 IST)
आमिर खान से एक व्यक्ति इतना नाराज है कि उसने उस बैंक में एफडी कराने से इंकार कर दिया जिसके विज्ञापन में आमिर खान नजर आते हैं। घटना मध्यप्रदेश के रतलाम शहर की है। 
 
बताया जा रहा है कि बैंक कर्मी ने अपने कस्टमर को फोन लगा कर एफडी कराने के लिए आग्रह किया जिस पर वह कस्टमर भड़क उठा। उसने कहा कि जिस व्यक्ति ने देश को अहिष्णु कहा, वह व्यक्ति उस बैंक का एड कर रहा है इसलिए वह एफडी नहीं कराएगा। उस व्यक्ति ने यहां तक कहा कि वह अपना खाता बंद करवाएगा और कारण यही बताएगा। 
 
उस ग्राहक ने कहा कि आप ऐसे व्यक्ति से विज्ञापन करा रहे हैं जिसके परिवार को, बीवी को हमारा देश असहिष्णु लगता है। उसे हमारी संस्कृति और सोच से तकलीफ है। 
 
खबर है कि ग्राहक की आपत्ति की जानकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। एक ऑडियो भी वायरल हुआ है, लेकिन बैंक की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि आमिर खान द्वारा इस बैंक का विज्ञापन करने पर सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने बैंक को ट्रोल किया था। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख