Hanuman Chalisa
✕

'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने कहा, मैं लगातार धारा के विपरीत बहता रहा

Updated: गुरुवार, 24 मई 2018 (23:02 IST)
मुंबई। 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से पहचाने जाने वाले आमिर खान ने बॉलीवुड में 30 बरस पूरे कर लिए हैं और अपने इस सफर को चंद शब्दों में बयां करते हुए उन्होंने कहा कि 'मैं लगातार धारा के विपरीत बहता रहा हूं।'
 
 
अपने 30 साल के करियर में हमेशा अलग तरह के किरदारों के चयन को लेकर हमेशा चर्चा में रहे आमिर ने कहा कि जब मैं फिल्म जगत में आया था, मैं अपनी तरह का अकेला था और ऐसी फिल्में करने की कोशिश कर रहा था जिनमें मुझे विश्वास था लेकिन बाजार को उनमें विश्वास नहीं था और अधिकतर लोग भी उसमें विश्वास नहीं करते थे।
 
उन्होंने कहा कि मैं लगातार धारा के विपरीत बहता रहा और ऐसी फिल्में करता रहा जिनमें मुझे विश्वास था। अब धारा का रुख बदल गया है इसलिए वे फिल्में जिनमें मुझे तब भरोसा था, अब वे मुख्य धारा में आ गई हैं।
 
आमिर का मानना है कि दर्शकों की संवेदनशीलता में बदलाव आया है और अगर 'जो जीता वही सिकंदर' गुरुवार को रिलीज हुई होती तो उसके हिट होने की अधिक संभावना थी। इस मौके पर आमिर ने यह भी बताया कि अपनी पहली फिल्म से उन्होंने 11,000 रुपए कमाए थे। (भाषा)

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख