biodatamaker
✕

ए जेंटलमैन फ्लॉप : क्यों नहीं चल पाई सिद्धार्थ की यह फिल्म

Updated: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (12:52 IST)
ए जेंटलमैन के ट्रेलर ने फिल्म के प्रति जैसी उत्सुकता जगाई थी, वैसा प्रदर्शन फिल्म नहीं कर पाई। फिल्म की शुरुआत पहले दिन ही खराब रही और उसके बाद फिल्म संभल ही नहीं पाई। 
 
फिल्म ने पहले दिन 4.04 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 4.36 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 4.73 करोड़ रुपये और चौथे दिन 2.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चार दिनों में यह फिल्म 15.16 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। फिल्म के निर्माता फॉक्स स्टार स्टुडियो को करारा झटका लगा है। 


 
सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'बार बार देखो' के बाद एक और बड़ी फिल्म असफल रही है और उनके स्टारडम को करारी चोट लगी है। अब सिद्धार्थ को लेकर महंगी फिल्म बनाने वाले निर्माता जरूर दो बातें सोचेंगे। 
 
बात करते है 'ए जेंटलमैन: सुंदर सुशील रिस्की' के असफल होने के कारणों की। इस फिल्म का नाम पहले रिलोड था। बाद में बदल कर रिलोडेड किया और अंत में 'ए जेंटलमैन' रखा गया। यह नाम एक एक्शन फिल्म पर सूट नहीं होता। इससे बेहतर तो पहले सोचे गए नाम ही थे। 


 
साथ ही फिल्म का प्रचार ठीक से नहीं किया गया। कुछ इस तरह से ट्रेलर बनाए गए कि यह रोम-कॉम मूवी ज्यादा नजर आई। दर्शक इस तरह की फिल्म देखने के मूड में नहीं हैं। अब शाहरुख खान की 'जब हैरी मेट सेजल' का ही हाल देख लो। लिहाजा सिद्धार्थ की फिल्म अच्छी ओपनिंग नहीं ले पाई। 
 
यदि फिल्म की बात करे तो यह बहुत अच्छी नहीं तो बुरी भी नहीं है। फिल्म का एक्शन और कॉमेडी मनोरंजन करते हैं। पहला हाफ शानदार है और दूसरा हाफ औसत। जैसी फिल्म है वैसा बॉक्स ऑफिस पर इस प्रदर्शन नहीं रहा। कहीं न कहीं चूक हो गई और यह फिल्म फ्लॉप हो गई। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख