dharma sangrah
✕

रजनीकांत की '2.0' के सामने कमल हासन रिलीज करेंगे 'विश्वरूपम 2'

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2018 (12:22 IST)
रजनीकांत और कमल हासन दक्षिण भारत के बहुत बड़े स्टार हैं। इसको लेकर दोनों में 'दुश्मनी' भी रही है। उनके रिश्ते सिर्फ औपचारिक हैं। कमल हासन बेहद प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं और रजनीकांत से वे कई गुना अच्छे अभिनेता हैं। दूसरी ओर रजनीकांत उनसे ज्यादा सफल स्टार हैं। शायद इसी को लेकर दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता है। 
 
सभी जानते हैं कि रजनीकांत की फिल्म '2.0' 27 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म का प्रदर्शन लगातार टलता रहा है क्योंकि यह बेहद महंगी फिल्म है और पोस्ट प्रोडक्शन में लंबा समय लग रहा है। रजनीकांत चाहते हैं कि यह फिल्म 'बाहुबली' से भी अधिक सफल हो क्योंकि बाहुबली की ऐतिहासिक सफलता ने रजनीकांत और '2.0' के निर्देशक शंकर के अभिमान को ठेस पहुंचाई है। 
 
रजनीकांत के इस इरादे में कमल हासन मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। कमल हासन इस समय 'विश्वरूपम 2' बना रहे हैं। यह फिल्म अप्रैल के पहले सप्ताह में रिलीज होना है। फिल्म के जुड़े सूत्रों के अनुसार फिल्म का काम अभी बाकी है और अप्रैल के पहले सप्ताह के बजाय यह फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होगी। यानी रजनीकांत की फिल्म के सामने कमल हासन अपनी फिल्म रिलीज करेंगे। दो बड़े सितारों की टक्कर से यह मुकाबला रोचक हो सकता है। 
 
हालांकि कमल हासन ने अपनी ओर से अधिकृत घोषणा नहीं की है, लेकिन उनकी निगाह 27 अप्रैल पर है। 

Show comments

बिग बॉस के मंच पर सलमान खान का खुलासा, बोले- एक शो ने दुनिया को दिखाया मेरा असली चेहरा

Rise and Fall 2: शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग अफेयर पर छलका काजल राघवानी का दर्द, बोलीं- 'वो मुझे जिंदगीभर...'

जाह्नवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर, ऑफ-व्हाइट साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का

'पहला प्यार दूसरी बार' के गाने 'पुराने दिन' के साथ फिर लौटीं आयुष्मान खुराना संग रोचक कोहली की स्कूल टाइम की यादें

कभी सोने के लिए नहीं थी छत, खाने को नहीं था अन्न, 27 पैसे लेकर मुंबई आए थे जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख