Daily Horoscope
✕

कभी कोल्ड ड्रिंक के बक्से उठाते थे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, जानिए 10 खास बातें

Updated: बुधवार, 2 अप्रैल 2025 (10:54 IST)
मशहूर कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा 2 अप्रैल को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज कपिल शर्मा बुलंदियों के शिखर पर हैं, मगर उनका ये सफर आसान नहीं रहा। आइए जानते हैं कपिल शर्मा के बारे में 10 खास बातें...
 
1. सफलता हासिल करने से पहले कपिल शर्मा आजीविका कमाने के लिए कोल्ड ड्रिंक के बक्से उठाते थे। वे मुंबई आने से पहले पीसीओ और कपड़े की मिल में भी काम कर चुके थे।
 
2. कपिल शर्मा के पिता जितेंद्र कुमार पंजाब पुलिस में एक हेड कांस्टेबल थे। उनके भाई अशोक शर्मा भी पुलिस में ही काम करते हैं। कपिल ने काफी कम उम्र में ही अपने पिता को कैंसर की वजह से खो दिया था।
 
3. कपिल को ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया था। बाद में उन्हें कॉल करके बुलाया गया और उन्होंने इस शो को जीतकर खुद को साबित किया।
 
4. कपिल जब बहन की शादी के लिए पैसे जुटा रहे थे, तभी वे संयोग से ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीत गए। इससे मिली 10 लाख रुपए की इनामी राशि से उन्होंने धूमधाम से बहन की शादी की।
 
5. कपिल शर्मा कॉमेडियन के साथ-साथ अच्छे सिंगर भी हैं। उन्होंने ऑकेस्ट्रा में भी गाया है। वे इम्प्रोवाइज के लिए मशहूर हैं। उनके बोलने का लहजा और भाषाई पकड़ उन्हें बाकी कॉमेडियन्स से अलग बनाती है।
 
6. 'कॉमेडी नाइट विद कपिल’ ने कपिल को व्यक्तिगत रूप से पहचान दिलाई। इस शो के साथ उनका नाम ही जुड़ गया था। इसकी होस्टिंग उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई। आज वे सबसे सफल कॉमेडियन हैं।
 
7. कपिल शर्मा के बॉलीवुड करियर की बात करें तो वह अब तक दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' और 'फिरंगी' में नजर आ चुके हैं।
 
8. कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर ढेर सारे फॉलोअर्स हैं। इससे उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगाया जा सकता है।
 
9. कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 को अपनी बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ से शादी की। गिन्नी और कपिल कॉलेज में साथ पढ़ते थे।
 
10. कपिल शर्मा की एक प्यारी सी बेटी और एक बेटा है। उनकी बेटी का नाम अनायरा है। वहीं उनके बेटे का जन्म 1 फरवरी 2021 को हुआ था, जिसका नाम त्रिशान है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख