आलिया भट्ट भी रितिक रोशन की दीवानी हैं और वे रितिक की एक पेंटिंग बनाना चाहती हैं। चित्रकारी की शौकीन आलिया को रितिक यूनानी देवता की तरह नजर आते हैं।
आलिया चारकोल पेटिंग बनाना जानती हैं। वे कलात्मक चित्र बनाती हैं। वे बताती हैं ‘मुझे शेर की चित्रकारी करना पसंद है। एक बार मैंने इस बारे में कोशिश भी की थी, लेकिन वह अच्छी नही बन पाई। मै सोचती हूँ कि एक बार फिर से प्रयास करूं।‘(वार्ता) और भी पढ़ें : |