संगीतकार सलमान खान
अभिनय के साथ-साथ सलमान खान को लिखने का भी शौक है। ‘रेडी’ फिल्म की एडिटिंग में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अब वे संगीतकार भी बन गए हैं। ‘बॉडीगार्ड’ फिल्म की एक धुन उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ मिलकर बनाई है। गीत के बोल हैं ‘तेरी मेरी प्रेम कहानी’। सलमान और करीना पर यह गीत बारिश में भीगते हुए फिल्माया गया है।
सलमान खान के दिमाग में एक धुन लंबे समय से थी। जब इस गाने की धुन बनाने की बात चली तो उन्होंने इस बारे में हिमेश रेशमिया से बात की। हिमेश और उनमें संबंध सुधर गए हैं और उनके कहने पर ही ‘बॉडीगार्ड’ के संगीतकारों में हिमेश को भी जोड़ लिया गया। हिमेश को सलमान की धुन पसंद आई। आनी भी थी। दबंग के बाद फुल चार्ज हो चुके सलमान को भला मना कौन कर सकता है। दो-तीन घंटे तक हिमेश और सलमान इस धुन पर काम करते रहे और गीत तैयार हो गया। सल्लू ने धुन कैसी बनाई है, थोड़े दिन में पता चल जाएगा।