बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और बोनी कपूर के पुत्र अर्जुन कपूर ने कहा है कि रणवीर कपूर असली स्टार हैं। अर्जुन कपूर ने कहा ‘में एक एक्टर हूं जबकि रणवीर कपूर असली स्टार हैं।वे एक के बाद अच्छी फिल्में कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में उन्होंने बेहतरीन रोल निभाए हैं।‘
PR |
अर्जुन ने अपनी आने वाली फिल्म औरंगजेब की चर्चा करते हुए कहा कि इस फिल्म में उनका डबल रोल है। उन्होंने कहा आदित्य चोपड़ा ने मेरी फिल्म इश्कजादे देखकर औरंगजेब मे काम करने का अवसर दिया है।यह बहुत अच्छा होता है जब कोई निर्माता आपके काम को देखकर अपनी फिल्म में काम करने का अवसर देता है। इससे आपका आत्मविश्वास और अधिक बढ़ जाता है।