शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

माँ बनने वाली हैं अमृता अरोरा!

माँ बनने वाली हैं अमृता अरोरा! -
IFM
बात चार-पाँच महीने पुरानी है जब मलाइका अरोरा खान की छोटी बहन अमृता अरोरा ने शकील नामक शख्स से शादी की थी। सूत्रों ने खबर दी है कि अमृता अब माँ बनने वाली हैं।

पिछले दिनों अमृता को अपनी माँ के साथ एक डॉक्टर के यहाँ जाते देखा गया और इसी आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं। अमृता ने हाल ही में प्रदर्शित ‘कमबख्त इश्क’ में करीना कपूर की सहेली की भूमिका निभाई है।

अमृता की बहन मलाइका शादी के कई वर्षों बाद माँ बनीं। पिछले दिनों मलाइका के बारे में भी कहा गया था कि वे माँ बनने वाली हैं, लेकिन बाद में मलाइका ने इसे अफवाह करार दिया। उम्मीद की जानी चाहिए कि अमृता के मामले में यह बात अफवाह साबित नहीं होगी।