• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

बिपाशा का पक्ष

बिपाशा बसु
IFM
‘बचना ऐ हसीनों’ में बिपाशा बसु ने उम्र में तीन वर्ष छोटे रणबीर कपूर के साथ काम किया। फिल्म प्रदर्शित होने के पहले और बाद में भी इस बात की चर्चा होती रही। कई लोगों ने फिल्म देखने के बाद कहा कि परदे पर बिपाशा, रणबीर के मुकाबले बड़ी दिखाई देती हैं।

बिपाशा यह सुनकर नाराज हो उठती हैं। बिपाशा का मानना है कि दोनों की जोड़ी परदे पर हॉट लगी और कई लोगों ने बिपाशा से कहा कि ‘बचना ऐ हसीनों’ की तीनों जोड़ी में से रणबीर और बिपाशा की जोड़ी सबसे अच्छी लगी।

बिपाशा को समझ में नहीं आ रहा है कि उन्हें ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है। पहले भी कई बार बड़ी उम्र की नायिकाओं ने अपने से छोटे उम्र के हीरो के साथ काम किया है।

ऐश्वर्या भी अभिषेक से बड़ी हैं। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया और शादी भी की, लेकिन ऐश्वर्या के बारे में कभी नहीं कहा गया कि वे अपने से छोटी उम्र के नायक की नायिका बन रही हैं।

बात में दम है।