शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

नेहा धूपिया के रोंगटे खड़े हो गए

नेहा धूपिया के रोंगटे खड़े हो गए -
PR
लगातार काम कर थक चुकीं नेहा धूपिया पिछले दिनों छुट्टियाँ मनाने विदेश गई थीं। अपनी यात्रा के दौरान वे विएतनाम भी पहुँचीं। नेहा ने युद्ध बंदियों के बारे में काफी सुन रखा था। उनके बारे में अधिक जानने के लिए वे उनके कैम्प जा पहुँचीं।

कैम्प में जब उन्होंने दी जा रही यातनाओं के बारे में सुना तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। नेहा की एक दोस्त के मुताबिक इतनी खौफनाक सच्चाई से परिचित होने के बाद नेहा स्तब्ध रह गईं।

लोगों की दर्दनाक कहानियाँ सुनकर नेहा विचलित हो गईं। उस दिन पूरे समय वे खामोश रहीं और अगले दिन ही उनका मूड थोड़ा ठीक हुआ।