शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By भाषा

किंग खान ने लंदन में फ्लैट खरीदा

किंग खान ने लंदन में फ्लैट खरीदा -
PR

बॉलीवुड किंग शाहरूख खान ने मध्य लंदन के पार्क लेन इलाके में 20 मिलियन अमेरिकी डालर का फ्लैट खरीदा है। एशियन न्यूज वेबसाइट के अनुसार हाल ही के अपने लंदन प्रवास में उन्हें सिनेमा, कला और संस्कृति में उनके योगदान को देखते हुए मानद डाक्टरेट की उपाधि दी गई। इसी प्रवास में उन्होंने इस सौदे को अंजाम दिया।

विदेश में बॉलीवुड के किसी स्टार के संपत्ति खरीदने की यह सबसे मंहगी डील है। वेबसाइट के अनुसार शाहरूख ने दुबई में भी संपत्ति खरीदी हुई है। किंग खान कथित तौर पर साल में एक बार से ज्यादा अपने परिवार के साथ लंदन जाते हैं।