Hanuman Chalisa

गायक अदनान सामी को मिली भारतीय नागरिकता

Updated: शनिवार, 2 जनवरी 2016 (09:46 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान में जन्मे गायक अदनान सामी को शुक्रवार को भारतीय नागरिकता मिल गई। उन्होंने इसे ‘नया जन्म’ और ‘खूबसूरत तोहफा’ बताते हुए असहिष्णुता पर छिड़ी बहस में कूदते हुए कहा कि देश में इस तरह का कोई रुझान नहीं है।
खुश दिखाई पड़ रहे 46 वर्षीय अदनान ने यहां नॉर्थ ब्लॉक में अपनी पत्नी रोया की मौजूदगी में गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू से नागरिकता प्रमाण पत्र हासिल किया। इसके बाद उन्होंने अपना प्रसिद्ध गीत ''तेरी उंची शान है मौला, मुझको भी तो लिफ्ट करा दे'' गाया।
 
अदनान ने कहा, 'एक नई शुरुआत, एक नया अहसास, एक नया जुड़ाव, एक नया प्रेम प्रसंग, एक नया देश-जय हिंद।' उन्होंने पिछले कुछ वर्षों से भारत को अपना दूसरा मुल्क बना रखा है। उन्होंने प्रमाणपत्र हासिल करने के तुरंत बाद एक के बाद एक ट्वीटों में ये बातें कहीं।
 
उन्होंने कहा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी जी को मेरी भारतीय नागरिकता को मंजूरी देने के लिए बेहद शुक्रिया। एक नया जन्म।' उन्होंने कहा, 'मैं माननीय गृह मंत्री एट बीजेपी राजनाथ सिंह जी का मुझे भारतीय नागरिकता दिलाने में जबर्दस्त समर्थन के लिए बेहद रिणी हूं।' 
 
भारत में असहिष्णुता के माहौल पर अभिनेता आमिर खान और शाहरुख खान के चिंता जताने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी राय रखने का हक है और उनके बयान शायद उनके अपने अनुभव पर आधारित हैं।
 
उन्होंने कहा, 'अगर असहिष्णुता होती तो मैंने भारत की नागरिकता नहीं ली होती। मैंने कभी असहिष्णुता का अनुभव नहीं किया है। भारत में कोई असहिष्णुता नहीं है।' (भाषा)
Show comments

पा. रंजीत की पहली पैन-इंडिया फिल्म ‘वेट्टुवम’ का हुआ ऐलान, 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगा बड़ा खुलासा

16 साल की उम्र में मंदाकिनी ने दिया था झरने वाला सीन, सालों बाद बताई 'राम तेरी गंगा मैली' के बोल्ड सीन की सच्चाई

'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार, 41 दिनों में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

कृति खरबंदा ने पूरे किए बॉलीवुड में 10 साल, 'राज़ रीबूट' से शुरू हुआ था हिंदी सिनेमा का सफर

'बूंग' ने रचा इतिहास, साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में जीते Best Feature Film और Best Young Talent अवॉर्ड

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल