Daily Horoscope
✕

2020 की टॉप 10 वेबसीरिज

Updated: शनिवार, 2 जनवरी 2021 (16:17 IST)
2020 भले ही सिनेमाघरों और फिल्मों के लिए बुरा रहा, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बहुत शानदार रहा। कोरोनावायरस के कारण लोगों ज्यादातर समय घरों में ही रहे और उनके मनोरंजन की खुराक को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने पूरा किया। आमतौर पर फिल्म देखने वालों के लिए वेबसीरिज देखना एक नया और अनोखा अनुभव रहा। हिट-फ्लॉप के पैमाने से परे होने के कारण वेबसीरिज फॉर्मूलाबद्ध नजर नहीं आई और इसके मेकर्स ने आजादी के साथ विषय, प्रस्तुतिकरण और अभिनय के नए आयाम पेश किए। एक नई तरह की ग्रामर इसमें देखने को मिली और दर्शकों ने भी इन सीरिज को हाथों-हाथ लिया। कई वेबसीरिज बनीं और दिखाई गई जिनमें कूड़ा-करकट भी नजर आया, लेकिन चॉइस दर्शकों के हाथों में थी इसलिए उसने अपनी इच्छानुसार वेबसीरिज का चयन किया। यहां पेश हैं 2020 की दस वो वेबसीरिज जो चर्चित रहीं। 
 
आश्रम 
प्रकाश झा की इस सीरिज के दो सीज़न देखने को मिले। चूंकि यह एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में उपलब्ध थी, इसलिए इसे रिकॉर्ड तोड़ दर्शकों ने देखा। धर्म की आड़ में क्या-कुछ चलता है इसे दिखाया गया। बॉबी देओल के करियर के लिए इस सीरिज ने संजीवनी का काम किया। 
 
मिर्जापुर 2
मिर्जापुर की कामयाबी के बाद कालीन भैय्या, मुन्ना भैया घरेलू नाम बन गए। मिर्जापुर 2 में इसे भुनाया गया। किस तरह से शहर को एक अपराधी अपनी तरह से समानांतर सरकार बना कर चलाता है और राजनीतिक, प्रशासनिक व्यवस्थाएं भ्रष्ट होकर चरमरा जाती हैं यह मिर्जापुर 2 में देखने को मिलता है। शहर संभालने वाले मुन्ना भैया घर की व्यवस्थाएं नहीं संभाल पाते और स्थितियां उनके हाथ से बाहर निकल जाती है। मिर्जापुर जैसा तो इसे पसंद नहीं किया गया, लेकिन दर्शक खूब मिले। 
 
स्पेशल ऑप्स
गुप्तचर एजेंसियों पर फिल्म बनाना नीरज पांडे को पसंद रहा है और वेबसीरिज में भी वे अपने प्रिय विषय के इर्दगिर्द रहे। एक स्पेशल ऑपरेशन को किस तरह से अंजाम दिया गया है वो इस सीरिज में भरपूर रोमांच के साथ दिखाया गया। यह सीरिज सभी दर्शक वर्ग में बेहद पसंद की गई। 
 
आर्या
लंबे समय बाद खूबसूरत फिल्म तारिका सुष्मिता सेन कैमरे के सामने नजर आईं। एक घरेलू महिला अपने पति की हत्या के बाद किस तरह से उसके व्यवसाय को अपने हाथों में लेकर अपराधियों से दो-दो हाथ करती है यह देखना किसी थ्रिलर से कम नहीं रहा। सस्पेंस और रोमांच का तानाबाना खूब बुना गया। 
 
पाताल लोक
उत्तरी भारत में किस तरह से भ्रष्टाचार और अपराध ने अपनी पैठ बना ली है इसका चित्रण पाताल लोक में नजर आता है जब एक छोटा पुलिस ऑफिसर मामले की तहकीकात करता है। कसी हुई कहानी और उम्दा प्रस्तुतिकरण के कारण पाताल लोक को सराहना मिली।  
 
स्कैम 1992 : द हर्षद मेहता स्टोरी
हर्षद मेहता नामक शख्स ने वर्षों पहले शेयर बाजार में तूफान मचा दिया था और बहुत बड़ा घोटाला सामने आया था। उस घटना को लेकर यह सीरिज बनाई गई जो बहुत ठोस और यथार्थ के नजदीक है। 
 
चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज 
 
 
असुर
एक बच्चे के साथ किया गया दुर्व्यवहार और गलत व्याख्या उसे एक अपराधी बना देती है और किस तरह से वह अपनी तीक्ष्ण बुद्धि का गलत इस्तेमाल करती है यह असुर में दर्शाया गया है। सीरिज बांध कर रखती है। 
 
फोर मोर शॉट्स प्लीज़ 2
चार महिलाओं की कहानी जो प्यार करती हैं, गलतियां करती हैं, जीवन के नए मायने खोजती हैं और बिंदास होकर मजा लेती हैं। मिलेनियल मुंबई की यह सीरिज टकीला शॉट्स जैसा मजा युवाओं को देती है। 
 
बंदिश बैंडिट्स
ज्यादातर वेबसीरिज का विषय अपराध रहा, लेकिन बंदिश बैंडिट्स जैसी रोमांटिक-ड्रामा सीरिज ने भी सभी का ध्यान खींचा। शास्त्रीय संगीत का विद्यार्थी और पॉप सेंसेशन संगीत की दो अलग-अलग दुनिया से हैं और उनकी यह यात्रा मजेदार लगती है। 
 
पंचायत
वेबसीरिज की भीड़ में पंचायत कुछ अलग-सी नजर आती है। एक इंजीनियर को अच्छी नौकरी नहीं मिलती तो वह उत्तर प्रदेश के देहात में पंचायत ऑफिस में काम कर लेता है। इसकी अनोखी कहानी ही इस सीरिज की यूएसपी है। 
 

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख