biodatamaker
✕

क्या गुरुदत्त की हत्या की गई थी?

Published: मंगलवार, 9 जुलाई 2024 (12:51 IST)
भारतीय फिल्म निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका अदा करने वाले फिल्मकार गुरुदत्त की मृत्यु आज तक रहस्य बनी हुई है। 9 अक्टोबर 1964 की रात हुई इस मौत को शुरू में आत्महत्या निरूपित किया गया तथा कहा गया कि इस आत्महत्या के पीछे पत्नी गीता दत्त से अनबन तथा नायिका वहीदा रहमान से भावानत्मक लगाव प्रमुख कारण था। 
 
इन कारणों को आधारहीन बताते हुए उनके बेटे तरुण दत्त ने पिता की मृत्यु के 23 साल बाद एक बयान जारी कर सबको चौंका‍ दिया था। 
 
इस बयान के अनुसार गुरुदत्त ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि किन्हीं अज्ञात हत्यारों ने उनकी हत्या कर दी थी। बकौल तरुण दत्त, उनकी मां गीता दत्त और गुरुदत्त के बीच तनाव समाप्त हो चुका था। 
 
वहीदा रहमान से संबंध लगभग टूट चुके थे। उस रात दत्त साहब ने माला सिन्हा को फोन कर अगली फिल्म की शूटिंग की योजना भी बनाई थी। फ्लैट पर उसी रात अबरार अल्वी तथा आयकर के वकील उनसे मिलने आए थे। 

तरुण दत्त का कहना है कि उनके पिता को खबर कर दी गई थी‍ कि आयकर विभाग का छापा पड़ने वाला है। इसलिए कई भारी-भारी बक्से और विदेशी व्यवसाय से संबंधित फाइलें बाहर भेजी गई थीं। 
 
वे बक्से और फाइलें कभी वापस लौट कर नहीं आई। इस स्थिति में यही प्रतीत होता है कि धन के लालच में की गई इस हत्या को किन्हीं कुटिल तत्वों ने कुशलतापूर्वक आत्महत्या का रूप दे दिया। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख