biodatamaker
✕

जब उड़ी थीं गोविंदा के बारे में हैरान कर देने वाली 3 अफवाहें!

Updated: गुरुवार, 18 जुलाई 2024 (14:59 IST)
गोविंदा का करियर सरपट दौड़ रहा था। हिट पर हिट दिए जा रहे थे। लेकिन कहते हैं ना कि वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता। गोविंदा के साथ भी वही हुआ। समय का पहिया ऐसा घूमा कि आसमान से जमीन पर आ गिरे। फिल्म पिटने लगी। दोस्तों ने साथ छोड़ दिया। काम मिलना बंद हो गया। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि गोविंदा संभल पाएं उससे पहले ही सब कुछ हाथ से निकल गया।
वेबदुनिया विशेष लेख
गोविंदा को सूझा नहीं कि करियर को पटरी पर लाने के लिए वे क्या करें। सोचा कि किस्मत रूठ गई है और ऐसे समय लोग अपने ग्रहों को खुश करने के लिए बाबाओं की शरण में जाते हैं। कहते हैं कि गोविंदा भी बाबा के पास गए थे। बाबाओं ने कुछ टोटके बताए और गोविंदा ने इन टोटकों को पूरा करने के लिए ऐसी हरकत कर डाली कि लोग चकित रह गए। गोविंदा के बारे में तरह-तरह की अफवाह उड़ने लगीं। ऐसी ही 3 अफवाहों का जिक्र हम कर रहे हैं। ये सही है या गलत, कहा नहीं जा सकता, लेकिन बॉलीवुड में इन पर यकीन किया गया था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

लेट पहुंचने का टोटका 
गोविंदा जब करियर के शिखर पर थे तो शूटिंग पर देरी से पहुंचते थे। कई बार तो वे 5-6 घंटे लेट पहुंचते थे और सेट पर सभी इंतजार करते रहते थे। निर्माता खून के आंसू रोते थे क्योंकि स्टूडियो का किराया लगता था। जब किसी ने पता लगाया कि आखिर क्या कारण है कि वे देर से पहुंचते हैं तो पता चला कि किसी ने गोविंदा को कहा कि शूटिंग पर लेट जाओ। इससे फिल्म भी थिएटर में लेट (देर) तक चलेगी। देर तक यानी कई दिनों तक चलेगी तो हिट रहेगी। बस, गोविंदा लेट पहुंचने लगे। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

मुर्गी के साथ शॉट 
बड़ी विचित्र किस्म की अफवाह थी ये। कहा गया कि गोविंदा ने जिद पकड़ ली कि वे मुर्गी के साथ एक शॉट देंगे। अब निर्देशक और लेखक सहित सभी लोग हैरान कि स्क्रिप्ट में तो कहीं मुर्गी का जिक्र नहीं है। कैसे इसको कहानी में फिट किया जाएगा? गोविंदा नहीं माने तो फैसला लिया गया कि गोविंदा मुर्गी को पकड़ कर हाथ पीछे रखेंगे। इससे मुर्गी दिखाई भी नहीं देगी और काम भी हो जाएगा। आखिर में यह आइडिया जम गया और ऐसा ही किया गया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

घर दे दिया 
किसी पंडित ने कहा कि आप अपने को-आर्टिस्ट को घर गिफ्ट में दे दो इससे किस्मत चमक जाएगी। गोविंदा ने ऐसा ही किया। बाद में सफाई दी कि कि वो घर तो मैंने उसे बेचा है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल