Narak Chaturdashi
✕

सनी लियोनी के बारे में 25 अनसुनी बातें

Updated: शनिवार, 13 मई 2023 (13:28 IST)
1. बिग बॉस 5 में आने के पहले सनी लियोनी का नाम बहुत कम लोग जानते थे। इस‍ रियलिटी शो में आने के बाद ही लोगों को पता चला कि वे पोर्न स्टार हैं और उसके तुरंत बाद वे भारत में लोकप्रिय हो गईं। 


2. सनी लियोनी को फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने बिग बॉस शो के अंदर जाकर अपनी फिल्म की कहानी सुनाई जो सनी को पसंद आई। भट्ट की निगाह बहुत पहले से सनी पर थी। उन्होंने अपनी फिल्म ‘कलयुग’ के लिए भी सनी को साइन करने की कोशिश की थी, लेकिन सनी ने तब वन मिलियन डॉलर मांगे थे और यह रकम सुन भट्ट ने उन्हें साइन करने का इरादा छोड़ दिया। 

3. 13 मई 1981 को जन्मी सनी अपना असली नाम करेन मल्होत्रा बताती हैं जबकि पासपोर्ट पर उनका नाम करणजीत कौर वोरा लिखा हुआ है। पोर्न फिल्मों का जब उन्हें ऑफर मिला तो नाम बदलने की बात चली और उन्होंने अपने लिए सनी नाम पसंद कर लिया। 

4. बॉलीवुड के एक लोकप्रिय कलाकार का नाम भी सनी है, सनी देओल। सनी लियोनी और सनी देओल को लेकर एक जोक बेहद लोकप्रिय हुआ कि यदि सनी लियोनी अभिनेता सनी देओल से शादी कर लें तो पति और पत्नी दोनों का नाम सनी देओल हो जाएगा।

5. सनी लियोनी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने पहला किस 11 वर्ष की उम्र में किया। 16 वर्ष की उम्र में पहली बार एक बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ सेक्स किया और 18 वर्ष की उम्र में यह जाना कि वे बायसेक्सुअल हैं।
Photo : Instagram
6. बचपन में सनी को हॉकी खेलना बेहद पसंद था और अक्सर वे लड़कों के साथ हॉकी खेलती थी। उन्हें आइस स्केटिंग करना भी पसंद है।

7. सनी ने पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखने के पहले एक बेकरी तथा एक टेक्स एंड रिटायरमेंट फर्म में भी काम किया है।

8. सनी को मॉडलिंग करने की सलाह उनके एक क्लासमेट ने दी। एक फोटोग्राफर से मुलाकात हुई और पेंटहाउस मैगजीन के लिए उन्होंने पोज दिया। इसके बाद उनके पास प्रस्तावों की झड़ी लग गई।

9. सनी को मैगजीन के लिए न्यूड पोज देने में काफी स्कोप नजर आया। पैसा और देश-विदेश घूमने का अवसर भी बहुत था। इसलिए उन्होंने इस दिशा में कदम बढ़ाए।

10. वर्ष 2003 में सनी ने विविड एंटरटेनमेंट के साथ तीन वर्ष का करार कर हार्डकोर पोर्नोग्राफी की दुनिया में कदम रखा।

11. सनी की पहली फिल्म का नाम 'सनी' था। पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखते ही उन्होंने ऐलान किया था कि वे लेस्बियन सीन ही करेंगी। इन फिल्मों में काम करने के बाद सनी के दीवानों की संख्या बढ़ती गई और वे उनकी फिल्म देखने के लिए उतावले होने लगे।

12. वर्ष 2007 में सनी कैमरे के सामने पुरुष के साथ आने के लिए राजी हो गई। उनके पार्टनर बने मैट एरिक्सन जो उनके मंगेतर थे। उन्होंने ब्रेस्ट एनलार्जमेंट करवा कर पहली बार पुरुष के साथ फिल्म की। फिल्म का नाम था सनी लव्स मैट।

13. मैट से सनी का रिश्ता जब टूट गया तो उन्होंने दूसरे पुरुषों के साथ भी फिल्म करने के लिए हामी भर दी और टॉमी गन, चार्ल्स डेरा, जेम्स डीन जैसे पुरुषों के साथ फिल्में की। 

14. सनी ने अपनी लोकप्रियता का जमकर फायदा उठाया। फिल्म निर्देशक बन एडल्ट फिल्में बनाई। इंटरनेट के जरिये इन फिल्मों से पैसा बनाया। कई लोकप्रिय उत्पादों की मॉडलिंग की।

15. वर्ष 2005 में एमटीवी इंडिया के लिए उन्होंने एमटीवी अवॉर्ड्स के दौरान रेड कॉरपेट रिपोर्टर की भूमिका भी निभाई थी।
Photo : Instagram
16. सनी लियोनी को लगता था कि भारत के लोग उन्हें नहीं स्वीकारेंगे, लेकिन उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा कि लोग उनसे अच्छे से मिलते हैं और उनकी सुंदरता के दीवाने हैं।

17. सनी ने एडल्ट फिल्मों के अलावा कुछ फिल्म और टीवी शो में भी काम किया है। 

18. अपने स्वास्थ्य को लेकर सनी बेहद जागरुक हैं। वे रोजाना वर्कआउट करती हैं और अपने फिगर को शेप में रखती हैं। सब्जियां, फलों के ज्यूस और दूध भरपूर मात्रा में लेती हैं।

19. सनी लियोनी अब बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के साथ काम करना चाहती हैं।

20. सनी लियोनी के जीवन पर वेब सीरीज का भी निर्माण हुआ है। जिसका नाम करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी है। 
Photo : Instagram
21. सनी का कहना है कि उन्होंने अपना पेशा बिना किसी के दबाव में अपनी मर्जी से चुना और वे जो करती हैं उन्हें उस पर गर्व है।

22. सनी लियोनी ने लगभग 35 एडल्ट फिल्म बतौर एक्ट्रेस की हैं और 25 फिल्मों का निर्देशन किया है।

23. सनी के पति डेनियल वेबर हैं जो सनी का सारा काम भी संभालते हैं।

24. रागिनी एमएमएस 2 के लिए हां कहने के बाद वे एकता कपूर के ऑफिस में उनसे मिलने बुर्का पहन कर गई थीं।

25. सनी बायसेक्सुअल हैं, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वे पुरुष को प्राथमिकता देती हैं। अपना खाली समय वे पेंटिंग, हॉर्स राइडिंग और रीडिंग कर बिताती हैं। डिस्कवरी चैनल देखना उन्हें बेहद पसंद है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Koffee With Karan 9: सैफ अली खान पर हमले को याद कर भावुक हुईं करीना कपूर, बोलीं- 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख