ganesh chaturthi

रणबीर कपूर के पूरे नाम से लेकर बीमारी तक... ऐसी 25 रोचक जानकारियां

Published: शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (18:15 IST)
1) 28 सितम्बर 1982 को जन्मे रणबीर कपूर का नाम उनके दादाजी के नाम पर रखा गया था जिनका पूरा नाम रणबीर राज कपूर था।
2) रणबीर कपूर पढ़ाई में कमजोर थे और नीचे से पांच छात्रों में जगह बनाते थे।
3) रणबीर कपूर दसवीं कक्षा के बाद पिता ऋषि कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म 'आ अब लौट चलें' में असिस्ट करने के लिए उनके साथ अमेरिका गए थे और इस दौरान पिता के साथ उनके संबंध प्रगाढ़ हुए। 
4) रणबीर कपूर न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विज्युअल आर्ट्स से फिल्म मेकिंग और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से मेथड एक्टिंग के कोर्स कर चुके हैं। इन कोर्स के बाद रणबीर ने निर्देशक संजय लीला भंसाली को फिल्म ब्लैक में असिस्ट किया था।  
5) सांवरिया रणबीर की पहली फिल्म है। रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सांवरिया में उनका रोल उनके दादाजी राजकपूर को श्रद्धांजली के तौर पर लिखा गया था। 

6) रणबीर कपूर उनके पिता ऋषि कपूर की फिल्मों को बड़े चाव से देखते हैं वहीं मम्मी नीतू कपूर को फिल्म में देखने में उन्हें झिझक महसूस होती है। 
7) रणबीर कपूर बचपन में उनके पिता ऋषि कपूर से बहुत डरते थे क्योंकि वह बहुत सख्‍त पिता थे। 
8) कपूर खानदान के अन्य लोगों की तरह, रणबीर कपूर भी खाने के बेहद शौकीन हैं। उनकी खास पसंदीदा खानों में नॉनवेज और वेज दोनों प्रकार की डिश शामिल हैं। 
9) रणबीर कपूर उनकी मम्मी नीतू कपूर के बहुत करीब हैं। रणबीर के नाखून अभी भी मम्मी नीतू ही काटती हैं और उन्हें 1500 रू. हफ्ते की पॉकेटमनी देती हैं। 
10) नीतू के अनुसार रणबीर में कोई कमी नहीं है और वह एक कंप्लीट मैन हैं इसी वजह से वह उन्हें रेमंड बुलाती हैं। 

11) एक मैगजीन के अनुसार, रणबीर कपूर के गाल पर एक इंच लंबा चोट का निशान है जो उन्हें बाथरूम की तरफ दौड़ते हुए गिरने पर लगा था। 
12) रणबीर कपूर ने एक बार गलती से ऑफ्टर शेव लोशन पी लिया था, जिसे तुरंत पेट से निकाला गया। 
13) रणबीर कपूर को नेजल डिविएट सेप्टम नाम की बीमारी है जिसकी वजह से वह जल्दी-जल्दी बोलते और खाते हैं। 
14) रणबीर कपूर ब्रांडेड चीजों के शौकीन हैं और घर में पहने जाने वाली स्लीपर भी वे इंटरनेशनल ब्रांड के पहनते हैं।  
15) रणबीर कपूर के अनुसार वह बहुत भावुक हैं और जल्द ही उनके आंसू निकल आते हैं। एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा कि वह अक्सर रो देते हैं। 

16) रणबीर कपूर की फिल्म 'वेक अप सिड' की कहानी लिखी जा चुकी थी और उसका टाइटल निश्चित नहीं किया गया था। कहानी सुनने के बाद रणबीर ने ही फिल्म का नाम वेक अप सिड रखा था। 
17) फिल्मों में अभिनय के अलावा रणबीर चैरिटी कामों में भी सक्रिय हैं। रणबीर कपूर महिला सशक्तिकरण के समर्थक हैं और शबाना आजमी के एनजीओ 'मिजवान वेलफेयर सोसाइटी' के गुडविल ब्रांड एम्बेसेडर हैं। रणबीर कपूर ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जागरूकता के विज्ञापन में काम कर चुके हैं।
18) फिल्म बर्फी में उनका किरदार चार्ली चैपलीन और मिस्टर बीन से प्रभावित होकर लिखा गया था। 
19) फिल्मों में अभिनय के अलावा, रणबीर कपूर फुटबॉल में गहरी रूचि रखते हैं। वह फुटबॉल को चैरिटी से जोड़ देते हैं। रणबीर 'द ऑफ स्टार्स फुटबॉल क्लब' के वाइस-कैप्टन हैं। यह क्लब चैरिटी के लिए मैच आयोजित करता है।  
20) रणबीर कपूर को आत्मकथाएं पढ़ना बहुत पसंद हैं। 

21) ऋषि कपूर की बतौर हीरो पहली फिल्म 'बॉबी' में टॉवेल सीन था। संयोग की बात है कि रणबीर कपूर की पहली फिल्म में भी टॉवेल सीन था। 
22) अपने एक इंटरव्यू में कैटरीना ने कहा कि किसी द्वीप पर अकेले छूटने की दशा में वह रणबीर का साथ पसंद करेंगी। 
23) रणबीर प्रोडक्शन कंपनी 'पिक्चर शुरू प्रोडक्शंस' के को-फाउंडर हैं और इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टीम मुंबई सिटी एफसी के सह मालिक भी हैं। 
24) रणबीर कपूर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है। दीपिका पादुकोण से उनका ब्रेक अप हुआ। बाद में वे कैटरीना के करीब आ गए।  इस समय आलिया भट्ट के साथ नजदीकी सुर्खियों में है।  
25) बॉम्बे वेलवेट में उनके रोल के लिए रणबीर कपूर ने मिक्सड मार्शल आर्ट्स और थाई किक बॉक्सिंग सीखी थी। जिसके लिए उन्होंने 6 महीनों की लंबी ट्रेनिंग ली थी।  
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

विदेशी फैन की टी-शर्ट पर 'इक ओंकार' के साथ लिखा था दिलजीत दोसांझ का नाम, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर कही यह बात

'नायक' की रिलीज को 25 साल पूरे, अनिल कपूर ने शेयर किया खास वीडियो

'जवान' के 3 साल: जब एटली और शाहरुख खान ने तोड़ीं भाषाई सीमाएं और रचा सिनेमाई इतिहास

फिल्मों से परे हैं जूनियर एनटीआर की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक नजर

वरुण धवन मां के साथ देखने पहुंचे 'हनुमान अंश', बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक दिव्य अनुभव है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख