ramcharitmanas
✕

कोई भी चीज आपको आसानी से नहीं मिलती : वाणी कपूर

वाणी कपूर ने कहा, ‘‘मेरा सपना है कि मैं ऐसी फिल्म करूं, जो मेरे किरदार पर आधारित हो।’’ वाणी कलाकार के रूप में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में बता रही हैं।

Updated: गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (17:32 IST)
वाणी कपूर के पास बेलबॉटम, शमशेरा एवं चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी बेहतरीन फिल्में हैं, जो आने वाले समय में रिलीज़ होने वाली हैं। इस अभिनेत्री को सदैव आलोचकों की सराहना मिली है। उन्होंने बड़ी फिल्में साइन की हैं, जिनके लिए वह  काफी उत्साहित हैं। कलाकार के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए काफी उत्सुक हैं। वाणी महिला-केंद्रित फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने तथा पर्दे पर एक सशक्त भूमिका निभाने की अपनी महत्वाकांक्षा के बारे में बता रही हैं।
 
 
यही जीवन की सच्चाई है 
‘‘मैं सदैव से कहती रही हूँ कि मैं बहुत कुछ करना चाहती हूँ। मेरी कई महत्वाकांक्षाएं हैं। अभिनेत्री के रूप में सिनेमा के लिए मेरे कई सपने हैं। मैं चाहती हूँ कि फिल्म मेरे किरदार पर आधारित हो और मैं अपने बल पर उस फिल्म को सफल बनाऊं। इसके लिए मुझे अपने काम में काफी मेहनत करनी होगी ताकि लोगों का ध्यान मुझ पर जाए। बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलता। यही जीवन की सच्चाई है। आपको इंतजार करना होगा और अपने लिए सही फैसले लेने होंगे।’’
 
 
ड्राइविंग सीट पर हूं 
''वॉर की सफलता के बाद उन्हें यह स्पष्ट हो चुका है कि मैं अपने करियर को क्या आकार देना चाहती हूं। मैं ड्राइविंग सीट पर हूँ और अपने करियर का मार्ग खुद तय कर रही हूँ। मैंने बहुत ज्यादा फिल्में साइन नहीं कीं, इसका कारण यह है कि मैं अच्छी फिल्में करना चाहती हूँ। मैं बेहतरीन फिल्मों में दिखना चाहती हूँ, फिर चाहे कहानी मुझ पर आधारित हो या न हो या फिर कहानी मेरे कंधों पर चले या न चले।’’
 
 
अपने समय का इंतजार
''मैं उन फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं, जो लोगों के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ें। अच्छी फिल्मों में आप लोगों की नजर में आते हैं। आपको ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनने का मौका मिलता है, जिनकी एक अलग पहचान बनती है। अच्छे काम पर हर डायरेक्टर का ध्यान जाता है। मैं आभारी हूँ कि मैं जिन डायरेक्टर्स के साथ काम कर रही हूँ, वो सभी मुझमें भरोसा करते हैं।’’
 
 
‘‘इसीलिए अभिषेक कपूर ने मुझे अपनी फिल्म के लिए साइन किया। आज उनका ध्यान मुझ पर गया और मुझे इतना अच्छा किरदार दिया। उन्होंने मुझे अपनी फिल्म में इतनी अच्छी भूमिका इसलिए दी क्योंकि उन्होंने बेफिक्रे में मेरा काम देखा। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें बेफिक्रे में मेरा काम पसंद आया। उन्होंने मुझे वॉर में देखा, इसलिए आज उन्होंने मुझे यह किरदार दिया। इसलिए मेरा मानना है कि कोई भी चीज आपको आसानी से नहीं मिलती। आपको धैर्य रखना होगा और अपने समय का इंतजार करना होगा।’’
 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख