Daily Horoscope
✕

कार्टेल में वो सब कुछ है जो लड़कों को है पसंद : तनुज वीरवानी

Updated: बुधवार, 25 अगस्त 2021 (12:15 IST)
अभिनेता तनुज वीरवानी वेब सीरिज कार्टेल में अभिनय कर बेहद खुश हैं। तरुण कहते हैं 'मेरे जितने भी दोस्त हैं उनका कहना है कि इस सीरिज में वो सब चीजें हैं जो उन्हें पसंद हैं, जैसे हिंसा, फाइट, गन्स आदि। मैं तो लड़कियों की प्रतिक्रिया जानना चाहता हूं। मेरा ऐसा मानना है कि लड़कियों के लिए भी अच्छे रोल लिखे जाने चाहिए और इस सीरिज में फीमेल कैरेक्टर्स भी अच्छे लिखे गए हैं।' 
 
पहली बार मिला एक्शन करने का मौका 
तनुज का कहना है कि मेरा किरदार थोड़ा हट कर है। मैं जैसा रियल लाइफ में हूं वैसा बिलकुल भी नहीं है। मेरा किरदार कम बोलता है। धीमा बोलता है। गंभीर है। यह इंट्रेस्टिंग कैरेक्टर है। मैंने इसे अलग तरीके से निभाया है क्योंकि मैं कई प्रोजेक्ट्स कर रहा हूं और चाहता हूं कि हर किरदार अलग तरीके से निभाऊं वरना लोग कहेंगे कि यह हर किरदार एक जैसे तरीके से निभाता है। कार्टेल के किरदार में कई शेड्स हैं। मुझे अपने करियर में पहली बार एक्शन करने का मौका मिला है। इसे लंबे समय तक शूट किया गया। सितंबर 2019 से इसकी शूटिंग आरंभ हो गई थी। मैंने इस किरदार को निभाने के लिए कोई किताब नहीं पढ़ी, लेकिन इसके बारे में सोचा कि इस किरदार की मानसिक स्थिति क्या है। जिंदगी में हम अलग-अलग लोगों से मिलते हैं, लेकिन मुझे इस तरह का कोई इंसान नहीं मिला। लेकिन कब किसका क्या असर हो जाए कहा नहीं जा सकता। संभव है कि किसी की क्या बात दिमाग में अटक गई हो और इस किरदार को निभाते समय काम आई हो।
 
मुंबई तो मेरी जान है 
कार्टेल मुंबई बेस्ड शो है चाहे वो कैरेक्टर हो या लोकेशन्स हो। इनमें से कई लोकेशन्स मैंने पहले देखी है और वहां पर शूट करना अच्‍छा लगा। मुंबई तो मेरी जान है। मुंबई से बाहर शूटिंग करने के बाद जब वापस घर लौटता हूं तो बहुत अच्छा लगता है। मैं यहीं पैदा हुआ हूं। यहां कई जगह रहा हूं। 
 
132 दिन, 138 कलाकार 
मैं हर प्रोजेक्ट को 100 प्रतिशत देता हूं। कार्टेल के लिए 132 दिनों की शूटिंग की। 138 कलाकार हैं। सबसे छोटा कलाकार 7 साल का है तो बड़ा 70 साल का। कोविड के दौरान शूट किया। मुझे चोट लगी। रियल लोकेशंस पर शूट किया। हममें यह जोश था कि कैसे भी इस शो को पूरा करना है और इस वजह से यह शो तैयार हुआ। सभी कलाकार और क्रू मेंबर्स से रिश्ते बने हैं। कई यादें इस शो से जुड़ी हैं इसलिए कार्टेल की जर्नी हमेशा याद रहेगी। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख