Hanuman Chalisa

स्टिल अबॉउट सेक्शन 377 में 'गे कपल' गांव जा पहुंचता है : अमित खन्ना

Updated: बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (17:05 IST)
इन दिनों वेब सीरिज़ को काफी पसंद किया जा रहा है और इसमें ऐसे विषय देखने को मिल रहे हैं जो कि टीवी या फिल्मों से अछूते रहे हैं। एलजीबीटी कम्यूनिटी पर आधारित 'ऑल अबॉउट सेक्शन 777' नामक वेब सीरिज आई थी अब इसका दूसरा सीज़न 'स्टिल अबॉउट सेक्शन 377' नाम से लेकर निर्देशक अमित खन्ना आ रहे हैं। यह एक ऐसा विषय है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। 
 
पहले भाग में ऐसा क्या बताना रह गया था जो आप दूसरा भाग लेकर आ रहे हैं? पूछने पर अमित बताते हैं 'पहले सीज़न में शहरी लोगों की कहानी दिखाई गई थी। दूसरे सीज़न में भारत के ग्रामीण इलाके की कहानी को दर्शाया गया है। एक शहरी 'गे कपल' गांव जाकर अपने परिवार को इस रिश्ते के लिए राजी करने की कोशिश करता है। गांव में लोगों को 'एलजीबीटी कम्यूनिटी' के बारे में बहुत कम जानकारी है। वे इसे एक बीमारी मानते हैं। दूसरे भाग में फोकस रूरल एरिया पर है।'  



अपनी बात आगे बढ़ाते हुए अमित कहते हैं 'इस बार ट्रांसजेंडर ट्रेक भी दिखाया गया है। यह शायद ही पहले किसी वेबसीरिज में दर्शाया गया हो। गांव के ट्रांसजेंडर के प्रति समाज का क्या दृष्टिकोण है इस सीरिज के माध्यम से पेश किया गया है।' 
 
अमित ने सीरिज़ बनाने के पूर्व काफी रिसर्च भी किया है। शहरी और ग्रामीणों की 'एलजीबीटी कम्यूनिटी' के प्रति सोच में क्या अंतर है? इस पर अमित बताते हैं 'शहरी लोग थोड़े-बहुत खुल गए हैं, लेकिन भारत के भीतरी इलाकों के लोग इस बारे में बिलकुल बात नहीं करते। उन्हें जानकारी भी नहीं है। वहां इस समुदाय के लोगों को सब कुछ छिपा कर रखना होता है।' 



फिल्मों में एलजीबीटी समुदाय के लोगों का चित्रण अजीब तरीके से होता है। इस बारे में अमित कहते हैं 'आमतौर पर फिल्मों में 'गे' या 'लेस्बियन' को लेकर फूहड़ हास्य रचा जाता है। जब वे स्क्रीन पर आते हैं तो अजीब तरह का संगीत बजता है। इससे बहुत नुकसान पहुंचा है। आश्चर्य की बात तो यह है कि टीवी और फिल्म उद्योग के भी कुछ लोग एलजीबीटी कम्यूनिटी के हैं, लेकिन वे खुद बात को सही तरीके से पेश करने में घबराते हैं।' 
 
आपने बात कहने के लिए फिल्म या टीवी के बजाय वेबसीरिज का माध्यम क्यों चुना? पूछने पर अमित कहते हैं 'यहां बात कहने की भरपूर आजादी है। सेंसर जैसी कोई चीज नहीं है यहां पर। इसीलिए अब यह निर्देशकों का यह प्रिय माध्यम बनता जा रहा है।' 
 
अनूया कुडचा द्वारा निर्मित 'स्टिल अबॉउट सेक्शन 377' में गुंजन मल्होत्रा, गुलशन नैन और अंकित भाटिया ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। 
 
 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख