Hanuman Chalisa
✕

'राधे' के गाने 'दिल दे दिया' में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस को कास्ट करने पर प्रभुदेवा ने कही यह बात

Updated: गुरुवार, 6 मई 2021 (15:30 IST)
जुम्मे की रात, हैंगओवर और अल्लाह दुहाई है, जैसे आइकोनिक गानों के बाद, सुपरस्टार सलमान खान और खूबसूरत जैकलीन फर्नांडिस ने एक और चार्टबस्टर 'दिल दे दिया' के साथ वापसी कर ली है जो रिलीज़ के कुछ घंटों के भीतर साल का सबसे लोकप्रिय गाना बन गया है।

 
गीत का वर्णन मेलोडियस और मनोरंजक जैसे शब्दों के साथ किया जा सकता है, जिसे हिमेश रेशमिया द्वारा कंपोज़ किया गया है और कमाल खान व पायल देव द्वारा गाया गया यह गाना शबीना खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है।
 
इस पेप्पी, मास ट्रैक पर दर्शकों की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व रही है और यह लॉन्च होने के बाद से यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है। आंकड़ों और फैनडैम को देखे तो, 'दिल दे दिया' एक अन्य स्मैश-हिट ट्रैक है जिसने सभी की प्लेलिस्ट में अपनी एक खास जगह बना ली है।

आइए, 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' से दिल दे दीया और गाने में जैकलीन को कास्ट करने पर प्रभुदेवा के साथ हुई बातचीत के कुछ अंश पर एक नज़र डालते हैं। 
 
यह एक पूरी तरह से सलमान की फिल्म है तो ऐसे में जैकलीन को एक स्पेशल डांस नंबर के लिए कास्ट करने का ख्याल कहा से आया
हां, यह पूरी तरह से सलमान सर की फिल्म है लेकिन संगीत इतना अच्छा था कि इसकी जरूरत थी। जैकलीन एक शानदार डांसर हैं, तो क्यों नहीं।
 
आपने पहले भी सलमान के साथ काम किया है लेकिन सलमान के साथ एक ठेठ देसी डांस नंबर को कोरियोग्राफ करना कितना चुनौतीपूर्ण और कितना अलग था
मैंने पहले सलमान सर के साथ काम किया है, उनका अपना स्टाइल है लेकिन सबसे ज़्यादा यह जैकलीन का गाना है। उन्होंने उम्दा काम किया है। 
 
जैकलीन एक बेहतरीन डांसर हैं लेकिन एक निर्देशक के लिए उनके स्टाइल से मैच करने में क्या चुनौतियां आई
एक निर्देशक के रूप में मैं वहां था, क्योंकि गाने में, रणदीप हुड्डा और सलमान सर की मौजूदगी के साथ कहानी भी आगे बढ़ रही है। लेकिन शबीना खान ही थीं जिन्होंने कोरियोग्राफी की और शानदार काम किया है। 
 
सलमान खान के साथ, फिल्म में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। 
 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख