Daily Horoscope
✕

शनि की कई बातें शो के दौरान पता चली: सलिल अंकोला

Updated: गुरुवार, 10 नवंबर 2016 (19:01 IST)
कलर्स चैनल के शो 'कर्मफलदाता शनि' में भगवान सूर्य की भूमिका सलिल अंकोला निभा रहे हैं। जिंदगी के कई उतार-चढ़ाव देख लेने के बाद यह एक्टर आज एक बार फिर से अपने पांव पर खड़ा है और जाने-अनजाने शराब की लत से जूझ रहे कई लोगों के लिए एक प्रेरणा का काम कर रहा है। इस कलाकार ने अपनी निजी जिंदगी में तलाक और कोर्ट के चक्कर भी काटे हैं, लेकिन जिंदगी में अब वो आगे बढ़ रहा है। अपनी दूसरी शादी से एक तरीके से कायापलट हुई है। इस खिलाड़ी का अब बातें होती भी हैं तो सिर्फ नई और ताजा रोशनी की। आज जब सलिल से आप बात करते हैं तो उनके अंदर का खिलाड़ी पूरे जोश के साथ आपके सामने आकर खड़ा हो जाता है, जैसे सवालों की बॉलिंग पर हर बॉल पर शॉट मारने के मूड में हो। अपने इस नए-नवेले किरदार को वे मायथोलॉजिकल किरदार नहीं मानते। सलिल कहते हैं कि मायथो में कोई सीख दे रहा होता है या कोई प्रवचन होता है। एक पीरियड ड्रामा है। इसमें कोई तथास्तु भी नहीं होगा। इसमें शनि से जुड़ी बातें होंगी। उसकी मां कौन थी, वो खुद कौन था, कैसे बड़ा हुआ? मैं खुद शनि का भक्त हूं लेकिन शनि की कई बातें तो मुझे ये शो करने के बाद मालूम पड़ीं।
मैंने आपको और आपकी पत्नी रिया को रियलिटी शो में देखा था। सच बताइए, जिंदगी के उतार-चढ़ाव में कैसे अपने आपको एडजस्ट किया एक-दूसरे के साथ?
ये सब अपने दिमाग की बात है। जिंदगी का एक हिस्सा है। आप अपनी जिंदगी से क्या चाहते हैं, किस रूप में देखना चाहते हैं। अपनी जिंदगी का नजरिया बदल लीजिए, सब ठीक लगता है। आप अपनी जिंदगी को कैसे जीना चाहते हैं, बस जिंदगी वैसी हो जाती है। आप अगर उसे बहुत जटिल बना लेंगे तो वो भी जटिल हो जाएगी। आपको लगता है कि जिंदगी सीधी-साधी हो तो वो वैसी बन जाती है।
 
आपने अपनी जाती जिंदगी में कई लड़ाइयां लड़ी हैं। कई बार अपनी लड़ाइयों को जीतने से बड़ा मुद्दा होता है उन लड़ाइयों का सामना करना। ये मान लेना कि हां लड़ाई लड़नी है?
जिंदगी में हारना या जीतना ही सब कुछ नहीं होता। आपको किसी से जीतना नहीं होता, आपको अपने आपको जवाब देना होता है। हर दिन के अंत में आपको घर जाकर ये सोचना होता है कि आज आपने दिनभर में क्या किया? क्या मैंने आज सब सही किया या कुछ गलत किया? क्या मैंने किसी को अपनी वजह से दुख पहुंचाया। बस, वही मायने रखता है। अगर आप अपने स्वयं से बात नहीं कर पा रहे हैं, मतलब आप कहीं कुछ ठीक नहीं कर रहे हैं।
 
एक समय ऐसा भी था कि जब आप क्रिकेट में एक बड़े ही हॉट और गुड लुकिंग स्टार की तरह उभर रहे थे, किस तरह से लिया उस समय को?
ये वो समय था जब मेरी जाती जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रह था। मैं आज भी ये मानता हूं कि रिया मेरी जिंदगी में तब होती या तब मेरी पत्नी होती तो बात कुछ और होती। मैं तो रिया को कहता रहता हूं कि काश! तब मेरे साथ होती, जब मैं देश के लिए खेल रहा था तो रिया हंसकर कह देती है कि वो तो मुमकिन नहीं था, क्योंकि जब तुम खेल रहे थे तब मैं 10वीं में पढ़ रही थी। उस समय तुम मुझसे शादी नहीं कर पाते। हर बात जिंदगी में किसी वजह से होती है। हम जिंदगी में कई लोगों से मिलते हैं और वे आपकी जिंदगी में आते हैं। ये ही जिंदगी की राह है। आपको इस राह से गुजरना होता है।
 
सीरियल 'कर्मफलदाता शनि' में काम करते हुए आपको कभी भी लगा कि आपने भी कठिन समय को देखा है?
आप बताओ किसकी जिंदगी यहां आसान है। लाइफ आपको हमेशा दो रास्ते दिखाती है तथा आपको खुद को देखना होता है कि आपको कौन-सा रास्ता चुनना है। हो सकता है कि समय कुछ ऐसा रहा कि आपने गलत रास्ता चुन लिया हो लेकिन आज कोई गम नहीं है, न कोई पछतावा है। वैसे भी जो हो गया उसके बारे में बार-बार सोचकर मैं क्यों अपना आज खराब कर लूं? कल क्या हो गया था, इसकी चिंता में मैं अपना आज और कल क्यों बिगाड़ लूं? जो हो गया, वो हो गया। आज जब मैं इस शो के बारे में बात करूं तो मैं कभी भी इस रोल को लेकर सहमत नहीं हो पा रहा था। वो तो मेरी पत्नी और सह-निर्माता राहुल की वजह से मैंने ये रोल कर लिया। क्या करूं, मैंने कभी ऐसे रोल किए नहीं ना। यहां बहुत लाउड होना पड़ता है। मैं बहुत-बहुत खुश हूं कि मैंने ये रोल किया है।
 
सीरियल के निर्माता सिद्धार्थ कुमार तिवारी का कहना है कि उनके शो में सूर्य के रोल में सलिल को लेना एक सही कदम है, क्योंकि जब सूर्य की बात करें तो चेहरे पर वो ओज भी होना चाहिए और सूर्य-सा रुतबा भी। क्या फर्क पड़ता है कि सालों पहले किसी के साथ क्या हुआ? मेरे लिए मायने रखता है कि वो मेरा सूर्य है पहले दिन से।
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें
Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख