ramcharitmanas
✕

याद नहीं कितनी बार शादी कर चुकी हूं : कृति खरबंदा

Updated: गुरुवार, 8 मार्च 2018 (13:22 IST)
मुझे तो याद भी नहीं है कि अपने करियर में कुल कितनी बार मैं शादी कर चुकी हूं। अगर हिंदी फिल्मों की बात करूं तो 8 बार मैं पर्दे पर शादी कर चुकी हूं। अपने करियर में 25 से ज्यादा साउथ और हिंदी फिल्में कर चुकी कृति खरबंदा को लगता है कि उन्हें अभी तक पर्दे पर कई बार शादी करनी पड़ी है और ऐसा करने में उन्होने ढेरों पैसे भी कमाए है। कृति हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में नजर आईं। 
 

बात शादी की है तो कृति से पूछ ही लेते हैं कि आपको शादी से क्या याद आता है? कृति कहती हैं 'खाना और बहुत सारा टेस्टी खाना। अब मेरी सही में तो शादी हुई नहीं है, तो वो तो मैं नहीं बता सकूंगी, लेकिन किसी की शादी में जाती हूं तो देखती हूं कि खाना कैसा बना है। एक चीज जो मैं नापसंद करती हूं वो है सुबह-सुबह की शादी। इतनी सुबह रस्मों के लिए कौन उठता है? दूल्हा-दुल्हन को उठा कर तैयार कर दो। अब 11 बजे भी तो रस्में कर सकते हैं। फिर इतनी जल्दी उठो तो फोटोज़ भी अच्छी नहीं आती।' 
 
दिल्ली में तो शादियां बड़ी धूम धाम से होती हैं। इस बारे में कृति बताती हैं ' हां, सब लोग एक घर में होते हैं। तीन बाथरूम और तीस लोग। सुबह उठना पड़ता है। तैयार भी तो होना है। फिर कभी भाभी तो कभी बहन आ कर कहेंगी ड्रेस ठीक कर दे। तो कोई कहेगा मेक-अप कर दो। मुझे बड़ी दिक्कत होती है।'
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

बेटियों के अधिकार और सम्मान का संदेश देती लघु‍ फिल्म 'कोथला' की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, शशि थरूर समेत कई दिग्गजों ने रखी राय

लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद 'रामायण' को मिली शानदार समीक्षाएं, अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों ने दिए 9/10 नंबर

'कांटे' फेम निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बाथरूम में गिरने से गई जान!

पान मसाला विज्ञापन पर FDA के नोटिस को अजय देवगन ने दी चुनौती, खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा

दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने CJP को सुनाई खरी-खरी, अभिजीत दीपके बोले- छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख