suvichar

मैं क्रिकेट को बहुत मिस करता हूं: श्रीसंत

Updated: सोमवार, 14 जनवरी 2019 (16:09 IST)
क्रिकेट की दुनिया को बाय-बाय कहकर हाल ही में बिग बॉस के घर और फिर वेब फिल्म 'कैबरे' में नजर आने वाले श्रीसंत ऊपर से भले ही बहुत खुशमिजाज नजर आते हों, लेकिन अंदर ही अंदर वे क्रिकेट को बहुत मिस करते हैं। 'कैबरे' एक वेब फिल्म है जिसमें श्रीसंत एक अच्छे इंसान की तरह नजर आने वाले हैं, जो फिल्म की मुख्य किरदार रिचा चड्ढा यानी रोजी को समय आने पर मदद करते हैं। 'वेबदुनिया' संवाददाता रूना आशीष ने श्रीसंत से बातचीत की।
 
आप क्रिकेट को मिस करते ही होंगे, कैसे भरते हैं उस खालीपन को?
कुछ चीजें दुनिया में कभी रीप्लेस नहीं की जा सकती हैं, लेकिन पापी पेट का सवाल है और घर-परिवार चलाने की जिम्मेदारी है इसीलिए इंटरटेन्मेंट की दुनिया में आ गया हूं।
 
आप का डांस बहुत मशहूर रहा है। इस फिल्म में आपका ये अंदाज देखने को मिलेगा?
नहीं, इसमें मेरा रोल ऐसा नहीं है। इसमें मैं चेट्टी का रोल कर रहा हूं यानी वो जो बड़ा भाई है या बड़े भाई की तरह है। मेरे पास जो भी लड़की आती है और मुझसे मदद मांगती है, मैं कर देता हूं। रिचा भी मेरे पास मदद के लिए आती है और फिर जब जिंदगी के मोड़ पर उसकी कोई मदद नहीं करना चाहता तो मैं मदद करता हूं। लेकिन इसमें रिचा ने बहुत सुंदर डांस किया है। वो दिखी भी बहुत अच्छी है और फिर पूजा (पूजा भट्ट निर्माता) ने बहुत अच्छा काम करवाया है।
 
आप छोटे पर्दे पर खुश हैं?
मैं तो कभी बड़े पर्दे पर था ही नहीं। क्रिकेट भी तो घर पर छोटे पर्दे पर ही देखा जाता है ना! फिर सिर्फ एक फिल्म 'अक्सर 2' में मैंने एक वकील की भूमिका निभाई थी बस, बाकी तो इन दिनों मैं बिग बॉस के अलावा 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रहा हूं। फिर ये वेब फिल्म है, तो मेरे लिए छोटी पर्दा कभी नया नहीं था। 
 
इसके अलावा क्या क्या करते हैं आप?
मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मेरे घर में कला पर बहुत जोर है। मेरे जीजा मधु बालाकृष्णन बहुत जाने-माने संगीतकार हैं। मेरी बहन भी बहुत अच्छी गायिका हैं। अगले 2-3 महीने में मेरी तमिल और तेलुगु फिल्म रिलीज होने वाली है और जल्द ही में मराठी फिल्म भी कर रहा हूं। इसमें मैं मराठी की डबिंग कराऊंगा, क्योंकि मुझे मराठी समझ में आती है लेकिन बोलते नहीं आती।
 
अब आपकी कोई ख्वाहिश है?
हां, अभी तक मुझे लोगों ने 'बिग बॉस' में बहुत पसंद किया है, लेकिन सच कहूं तो हिन्दी फिल्मों में मेरा डेब्यू 'कैबरे' से ही हो रहा है और इसी में मेरा पूरा रोल है। अक्सर शूट बाद में हुई लेकिन रिलीज पहले हो गई। लोगों से मेरी गुजारिश है कि मुझे आप क्रिकेटर एक्टर न मानकर पूरी तरह से श्रीसंत ही मानें। मुझे वे बतौर एक्टर ही प्यार करें और मेरी वेब फिल्म देखें और इस फिल्म के बारे में कमेंट जरूर करें।
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

प्रभास की जिंदगी के ये 7 राज नहीं जानते होंगे आप, बस से कॉलेज जाने से लेकर घर में वॉलीबॉल कोर्ट तक

चेक बाउंस केस और जेल के बाद राजपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- मुझे कोई 250 करोड़ में भी नहीं खरीद सकता

The Traitors 2 में भावुक हुईं रिया चक्रवर्ती, बोलीं- मैं देश की सबसे ज्यादा ट्रोल की गई इंसान हूं

प्रीति जिंटा का खतरनाक अंदाज, परेशान नजर आए कुणाल खेमू, 'वाइब' का पोस्टर रिलीज

आमिर खान के 60 करोड़ का ऑफर ठुकराने पर नाराज हुए सनी देओल, दोनों एक्टर्स के बीच अनबन की खबरें!

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख