dharma sangrah
✕

बैंक चोर बने रितेश देशमुख कभी भी बैंक नहीं गए

Updated: मंगलवार, 13 जून 2017 (14:47 IST)
बैंक चोर रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म का नाम है। इसमें वे बैंक लुटने वाले चोर बने हैं। रितेश का कहना है कि फिल्म का विषय मार्मिक है, लेकिन इसमें कॉमेडी भी भरपूर है। आइए जानें क्या कहते हैं रितेश इस फिल्म के बारे में: 
 
एक चोर मुंबई का और दो दिल्ली के 
'बैंक चोर' बहुत ही मार्मिक विषय वाली कहानी है। फिल्म में तीन लोग हैं जिन्हें पैसों की जरूरत है तो उन्हें लगता है कि बैंक लूटना सबसे आसान रास्ता है पैसे पाने का। इनमें से मैं मुंबई का 'बैंक चोर' हूं और बाकी के दोनों दिल्ली के। तो यहां हमने बहुत ही मार्मिक बातों पर लड़ाई की है। 
 
दिल्ली बनाम मुंबई 
फिल्म में जब हम तीनों बैंक में रॉबरी करने जाते हैं तो गड़बड़ हो जाती है। हम आपस में लड़ने लगते हैं कि दिल्ली वालों को तो बुलाना ही नहीं चाहिए था। जब काम नहीं आता तो आते क्यों हैं काम करने के लिए? तब दिल्ली वाले चोर कहते हैं कि अगर हम मुंबई में काम न करें तो कौन काम करेगा? अब ये वो टॉपिक है, जो कुछ लोगों के लिए टची हो सकता है। हम सीन में इस बात पर भी लड़े कि मुंबई की रोड छोटी है और दिल्ली की चौड़ी।
 
मेरा किरदार 
मेरे कैरेक्टर का नाम चंपक चिपलूणकर है। एकदम मध्यमवर्गीय व्यक्ति, जो लोकल्स से सफर करता है। निर्देशक ने कहा कि तुम बिलकुल आम इंसान हो। अगर कभी बैंक भी लूटने को गए हो तो बिलकुल रोज के कपड़े पहनकर जाओगे। तो मैंने एक कत्थई कलर की पैंट और नीला शर्ट पहना है, जो कोई भी पहनता होगा। चंपक जूते पहनकर नहीं बल्कि सैंडल पहनकर चोरी करने जाता  है। वह भगवान से डरता है इसलिए हर काम करने के पहले पांडुरंगा 'देवा, देवा' कहकर बैंक में जाता और जब तिजोरी खोलने भी जाता है तो वास्तु के हिसाब से तिजोरी का दरवाजा खोलता है ताकि पैसा ज्यादा निकले।
 
मध्यमवर्गीय संस्कार 
मेरे लिए इस रोल में कुछ और भी बातें डालना इसलिए मुमकिन हुआ, क्योंकि मैंने भी मध्यमवर्गीय संस्कार ही पाए हैं। मैं लातूर में जन्मा हूं। 1982 में जब बाबा (विलासराव देशमुख) मंत्री बने तब हम पहली बार मुंबई में आए थे। जब 1984 में वे 9 महीने के लिए मंत्री नहीं थे तो हम वापस लातूर लौट गए, मुंबई में हमारे पास घर ही नहीं था। तो मैं समझ सकता था कि एक आम इंसान कैसे सोचता होगा। फिल्म में सब्जी और चीजों के दाम की बातें हैं जिससे आम आदमी इस फिल्म में अपनी जिंदगी देख सकेंगे।
 
बैंक के बारे में कुछ नहीं पता 
मैं आज तक बैंक नहीं गया हूं। मुझे बैंक के बारे में कुछ नहीं समझता है। यहां तक कि मुझे तो चेक कैसे भरते हैं, ये भी नहीं आता। एक बार कॉलेज के जमाने में मेरे बाबा और मम्मी ने मेरा बैंक अकाउंट खोला था। लेकिन बैंक में पैसा भरना हो तो ये जरूरी नहीं है ना कि आप खुद जाओ। कोई और चला जाता था। फिर आजकल तो बैंक आपके मोबाइल में भी आ गया है।
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें
Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख