Daily Horoscope
✕

अजय देवगन ने बताया 'गोलमाल' के हिट होने का राज

Updated: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (15:29 IST)
'गोलमाल' फ्रेंचाइज के हिट होने की वजह क्या है?
इस सीरिज की फिल्में कम्प्लीट एंटरटेनमेंट की परिभाषा पर खरी उतरती हैं। चौथे भाग में भी दर्शकों को अपेक्षा से ज्यादा ही मिलेगा। ये फिल्म हर उम्र और वर्ग के दर्शकों को पसंद आने वाली है।
 
'गोलमाल' की खासियत?
देखिए फिल्म की खासियत ये है कि इस फिल्म के हरेक किरदार के बारे में लोगों को पता है, उन किरदारों के डायलॉग्स भी याद रहते हैं। यही कारण है कि लोगों को 'गोलमाल' की फिल्म का इंतजार होता है। 
 
आप खुद को कैसे हंसाते हैं?
एक्टर के तौर पर हर तरह का किरदार निभाना चाहूंगा। जो भी आएगा, करता रहूंगा। खुद को हंसाने के लिए फिल्म देखता हूं। मैं काम करता हूं या फिल्मों के जरिए हंसता हूं या बच्चों के साथ वक्त बिताता हूं। 


 
छोटी फिल्मों को कम स्क्रीन्स मिलती हैं?
आजकल वक्त बदल गया है, लोगों को जो फिल्म पसंद आती है, उसके थिएटर बढ़ा ही दिए जाते हैं। 
 
असल जिंदगी में कभी डरे हैं?
डरा तो नहीं हूं लेकिन कई बार ऐसे अनुभव हुए हैं। कुछ सुपर नैचुरल पॉवर की वजह से ये होता है। कई बार हॉन्टेड जगहों पर भी मैंने शूट किया है। 
 
48 डिग्री के तापमान में शूट किया था?
जी, 48 डिग्री के तापमान में शूट करते हुए बहुत हालत खराब थी। ऊपर से हम हैदराबाद में ऊटी दिखाने के लिए स्वेटर भी पहने हुए थे। 
 
दिवाली का क्या प्लान है?
दिवाली पर पूरे परिवार के साथ वक्त बिताना खास होता है। अभी मेरी बेटी दिवाली की छुट्टियों पर 3 महीने बाद घर आने वाली है। उसका इंतजार है। 
 
आप तब्बू के साथ फिल्म कर रहे हैं?
वो भी एक अच्छी कॉमेडी फिल्म है जिसकी अगले साल फरवरी या मार्च में शूटिंग शुरू होगी। 
 
रोहित शेट्टी में क्या बदलाव देखते हैं?
वे बहुत ही मेहनती हैं। उन्हें ये भी पता है कि दर्शकों को क्या चाहिए। बढ़िया काम करते हैं। 
 
आने वाले फिल्में?
हम कुछ फिल्मों को प्रोड्यूस भी करने वाले हैं। वेब सीरीज पर भी काम करने की कोशिश होगी। जरूरी हुआ तो वेब सीरीज में काम भी कर लूंगा। 

Show comments

स्त्री से हस्तर तक, भारतीय सिनेमा के 5 सबसे खौफनाक किरदार, जिन्हें देखकर आज भी कांप उठती है रूह

महावीर जैन और सिंपल सुनी की 'लंबोदरा 2.0' का ट्रेलर हुआ रिलीज, खुशी और AI को लेकर उठाए बड़े सवाल

राणा दग्गुबाती का बड़ा धमाका, कंगना रनौत संग लेकर आ रहे हैं हॉरर फिल्म 'Scary Picture'

रवि तेजा की 'इरुमुडी' को लेकर खड़ा हुआ विवाद, बाल कलाकार बेबी नक्षत्र के मुद्दे पर लेबर डिपार्टमेंट का कड़ा नोटिस

हैलोवीन पर नागिन अवतार में दिखीं जाह्नवी कपूर, मां श्रीदेवी को दिया इमोशनल ट्रिब्यूट, ओरी संग रीक्रिएट किया 'नगीना' आइकॉनिक लुक

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख