dharma sangrah
✕

युवाओं में सबसे लोकप्रिय रणबीर कपूर

Written By अनहद
Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (19:26 IST)
PR
अभी एक सर्वे से पता चला है कि युवाओं में सबसे लोकप्रिय सिने सितारे रणबीर कपूर हैं। अनेक स्थापित सितारों का नंबर उनके बाद है। सर्वे तो यहाँ तक कहता है कि शाहरुख का नंबर भी उनके बाद आ रहा है। बहरहाल, सर्वे संदिग्ध हो सकता है, पर युवाओं के बीच रणबीर कपूर की लोकप्रियता असंदिग्ध है। टिकट खिड़की पर इस लड़के ने चमत्कार-सा कर दिया है।

रणबीर की पहली फिल्म "साँवरिया" थी। फिल्म तो नाकाम रही, पर यह लड़का दिलों पर छा गया खासकर लड़कियों के दिलों पर। "बचना ऐ हसीनों" भी नाकाम रही, मगर रणबीर का जादू काम करता रहा। विज्ञापन फिल्मों में उसकी मासूमियत, उसकी चॉकलेटी सूरत दिलों पर जादू करती रही। रणबीर कपूर की प्रतिभा का जादू दिखा फिल्म "वेकअप सिड" में। अभी तक रणबीर की जितनी फिल्में आई हैं, उनमें सबसे बेहतर "वेकअप सिड" ही है।

रितिक रोशन के प्रति भी एक समय ऐसी ही दीवानगी पैदा हुई थी, जो कुछ समय बाद खत्म हो गई। रणबीर के पास सलमान और रितिक जैसा शरीर नहीं है। बहुत बढ़िया डांस भी वे नहीं करते। वे फाइटिंग में भी माहिर नहीं हैं। उनकी कामयाबी का राज है बहुत आम लड़के जैसा होना। हर लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड में शाहरुख, आमिर या सलमान नहीं देख सकती। हर लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड में रितिक रोशन या सैफ अली की भी कल्पना नहीं कर सकती। ये सभी हीरो बहुत खासियत लिए हैं और आम लड़कों से बहुत हटकर हैं। मगर रणबीर कपूर की अपील बहुत आम होने में है। सामान्य-सी लंबाई, सामान्य-सा बदन, सामान्य-सी सूरत-शक्ल मगर सूरत पर कमसिनी का नमक और मासूमियत। बहुत बड़ी-बड़ी नहीं, मगर भोली-भोली आँखें। वे हर लड़की के ब्वॉयफ्रेंड जैसे हैं।

फिर वे मेहनती भी हैं। काम के प्रति उनमें लगन है। अभी अमिताभ ने बताया कि फिल्म "ब्लैक" में रणबीर संजय लीला भंसाली के चीफ असिस्टेंट थे। मिशेल का रोल करने वाली लड़की आयशा से वही अभिनय कराते थे। अभिनय उन्होंने न्यूयॉर्क के एक संस्थान से सीखा है। "बिग बॉस" के सेट पर आने से पहले रणबीर कपूर ने बिग बॉस के कई एपिसोड ध्यान से देखे और उसके बारे में अमिताभ से गहरी चर्चा की।

इसके ठीक उलट कैटरीना कैफ ने एक भी एपिसोड नहीं देखा था। कैटरीना हवा में हैं और रणबीर फिलहाल जमीन पर। बेहतर फिल्म "वेकअप सिड" है मगर ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं "अजब प्रेम की गजब कहानी को"। उनकी आने वाली फिल्मों को इसका लाभ जरूर मिलेगा। "राकेट सिंह..." और "राजनीति" के निर्माता रणबीर की कामयाबी से निश्चित ही खुश होंगे। उनकी एक फिल्म अभी बन रही है जिसका नाम है "अनजाना-अनजानी"। कामयाबी की वजह से उसके निर्माण में भी तेजी आएगी। "बॉबी" हिट होने के बाद ऋषि कपूर को जो लोकप्रियता मिली थी, रणबीर उसी को दोहरा रहे हैं। देखना है कि कामयाबी के घोड़े पर वे कब तक सवारी करते हैं।

लेखक के बारे में
अनहद
Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'