Daily Horoscope
✕

मर्द को शर्म आती है या नहीं?

Written By अनहद
Updated: बुधवार, 29 अक्टूबर 2014 (20:40 IST)
IFM
अमिताभ बच्चन की फिल्म मर्द का एक संवाद है - मर्द को दर्द नहीं होता। इस संवाद में मर्द होने पर बहुत गरूर-सा किया गया है। जैसे मर्द होना बहुत फख्र की बात हो। इस दुनिया में जितने भी जीव जंतु हैं, उनमें से आधे नर हैं। अब नर यदि कोई लिजलिजा कीड़ा है, तो क्या उसे इस बात पर गर्व करना चाहिए कि वो नर है। दूसरे शब्दों में कहें तो मर्द है। क्या कोई मर्द बिना बेहोश हुए ऑपरेशन करा सकता है? जिसे दर्द हो क्या उसे मर्द नहीं कहना चाहिए?

दर्द होना या न होना संवेदनशीलता पर आधारित है। किसी महिला का कोई अंग संवेदनहीन हो और उसे दर्द न होता हो, तो क्या उसे मर्द कहेंगे? पहला मुद्दा यह है कि मर्दवादी संवादों को सेंसर बोर्ड काटता क्यों नहीं? यदि कोई व्यक्ति नर होने पर गर्व कर रहा है तो इसका मतलब यह है कि वो मादाओं को हीन बता रहा है।

कितनी फिल्मों में संवाद होता है कि हमने भी चूड़ियाँ नहीं पहन रखी हैं। क्या इसका मतलब यह है कि महिलाएँ कायर होती हैं? महिलाएँ बाहुबल में कम जरूर हो सकती हैं, पर महिला मात्र होना कायर होने की शर्त नहीं है।

IFM
कितने ही पुरुष (जो चूड़ी नहीं पहनते हैं) कायर होते हैं। मर्द को दर्द न होने का संवाद बोलने वाले अमिताभ बच्चन को आप क्या कहेंगे? उनकी पत्नी जया बच्चन ने एक कार्यक्रम में हिन्दी बोली। राज ठाकरे नाराज हो गए। फिर अमिताभ ने माफी माँग ली। अमिताभ चूड़ियाँ भी नहीं पहनते और उनके दो बच्चों और सफल दांपत्य जीवन को देख कर कहा जा सकता है कि वे सामान्य पुरुष हैं। यानी मर्द हैं।

आयशा टाकिया हाथ में चूड़ियाँ पहनती हैं। महिला हैं। मगर अपने ससुर अबू आजमी के अपमान पर उन्हें गुस्सा आया और उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों (यानी राज ठाकरे एंड कंपनी) को लात मारकर भगाया जाना चाहिए। ठाकरे परिवार को धोक देने वाली फिल्म इंडस्ट्री में किस मर्द की हिम्मत है, जो गुंडागर्दी के खिलाफ कुछ बोल दे?

बड़े-बड़े मर्दछाप हीरो की सिट्टी-पिट्टी दुबई के भाई के एक फोन के आगे गुम हो जाती है। भाई की माँग सब पूरी करते हैं (या करते थे)। मगर गुंडा प्रोटेक्शन मनी देने से जिसने इंकार किया, वह प्रीति जिंटा है। सब जानते हैं कि प्रीति जिंटा हाथ में चूड़ियाँ पहनती हैं। महिला हैं।

फिल्म वाले तो खैर अपनी सोच नहीं बदल सकते, क्योंकि वे मासूम लोग हैं। मगर सेंसर बोर्ड को तो ऐसे संवाद नहीं पास करने चाहिए, जिससे लिंगभेद को बढ़ावा मिलता हो। बोर्ड के पास बहुत ताकत होती है।

IFM
एक बार एक फिल्म के अंत में हीरो ने खलनायकों को मार दिया, पुलिस नदारद रही। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष उस समय शक्ति सामंत थे। उन्होंने कहा कि फिल्म का अंत फिर से शूट किया जाए। पुलिस आकर हीरो को पकड़े या कुछ और हो। फिल्म का नाम था "शानदार" और इसे बनाया था टीसी दीवान ने। मिथुन चक्रवर्ती, जूही चावला, मीनाक्षी शेषाद्री, कादर खान वगैरह इसमें थे। इसका अंत दोबारा फिल्माना पड़ा था।

जब सेंसर बोर्ड इतना कर सकता है, तो मर्दवादी संवादों पर तो नजर रख ही सकता है। जब "मर्दों" से भरी फिल्म इंडस्ट्री राज ठाकरे के सामने ऐसे समर्पण करे और आयशा टाकिया जैसी हीरोइन हिम्मत से बयान दे, तो फिल्मों के मर्दवादी संवादों से और ज्यादा चिढ़ आती है।

लेखक के बारे में
अनहद
Show comments

स्त्री से हस्तर तक, भारतीय सिनेमा के 5 सबसे खौफनाक किरदार, जिन्हें देखकर आज भी कांप उठती है रूह

महावीर जैन और सिंपल सुनी की 'लंबोदरा 2.0' का ट्रेलर हुआ रिलीज, खुशी और AI को लेकर उठाए बड़े सवाल

राणा दग्गुबाती का बड़ा धमाका, कंगना रनौत संग लेकर आ रहे हैं हॉरर फिल्म 'Scary Picture'

रवि तेजा की 'इरुमुडी' को लेकर खड़ा हुआ विवाद, बाल कलाकार बेबी नक्षत्र के मुद्दे पर लेबर डिपार्टमेंट का कड़ा नोटिस

हैलोवीन पर नागिन अवतार में दिखीं जाह्नवी कपूर, मां श्रीदेवी को दिया इमोशनल ट्रिब्यूट, ओरी संग रीक्रिएट किया 'नगीना' आइकॉनिक लुक

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'