dharma sangrah
✕

प्रकाश झा : अंपायर का बैट उठा लेना

Written By अनहद
Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (18:19 IST)
IFM
राजनीति पर लगातार फिल्में बना रहे प्रकाश झा का चुनाव लड़ने का ऐलान ऐसा है, जैसे कोई अंपायर कहे कि अब मैं भी बैटिंग करूँगा। रचनाकारों का काम चुनाव लड़ना नहीं है। उनका काम है रैफरी बनकर खेल को ठीक से चलाना और कहीं कोई बेईमानी या धाँधली हो तो उसे रोकना, उसे उजागर करना। प्रकाश झा क्या वैसे ही चुनाव लड़ेंगे जैसे उनकी फिल्मों के पात्र लड़ते हैं? अगर वे ईमानदारी से चुनाव लड़ेंगे तो क्या जीत पाएँगे? पश्चिमी चंपारन जिले के बरहारवा गाँववासी प्रकाश झा पहले भी एक बार अपने गृह क्षेत्र बेतिया से चुनाव लड़ कर हार चुके हैं। फर्क ये है कि पहले वे निर्दलीय लड़े थे और इस बार किसी दल का टिकट चाहते हैं। उन्हें कोई भी दल टिकट दे सकता है। सुनते हैं कि लोक जनशक्ति पार्टी से उनकी बात चल रही है। जब उन सितारों को पकड़-पकड़ कर चुनाव लड़ाया जा रहा है, जो राजनीति को नहीं जानते, फिर प्रकाश झा तो रुचि रखते हैं। मगर सवाल फिर यही है कि क्या वे जीत पाएँगे?

जाहिर है कि प्रकाश झा इस बार जीतना ही चाहते हैं, वरना वे फिर निर्दलीय रहकर लड़ने का इरादा जाहिर करते। जीतने के लिए ही वे किसी पार्टी का टिकट चाहते हैं। अगर ये मान भी लिया जाए कि प्रकाश झा ईमानदारी से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो ये कैसे माना जा सकता है कि जिस पार्टी से झा खड़े होंगे, वह अपनी एक सीट के लिए "दंद-फंद" नहीं करेगी? निर्दलीय चुनाव लड़कर अनुभव लेना एक बात है और खुद पर किसी पार्टी का ठप्पा लगवा लेना दूसरी बात। फिलहाल प्रकाश झा की सियासी फिल्में इसलिए विश्वसनीय हैं क्योंकि झा साहब निष्पक्ष समझे जाते हैं। उनकी बँधी मुट्ठी लाख की है। खुलकर खाक की भी हो सकती है। फर्ज कीजिए कि भाजपा, कांग्रेस, कम्युनिस्ट या लालू यादव की ही पार्टी में से किसी एक का टिकट उन्हें मिल गया है। इन तमाम पार्टियों के विरोधी भी कम नहीं हैं। क्या वे प्रकाश झा की फिल्मों पर एक खास विचारधारा को बढ़ाने का आरोप नहीं लगाएँगे?

महान लेखक फणीश्वरनाथ रेणु भी बिहार से चुनाव लड़कर देख चुके हैं। बिहार के जिस जिले पूर्णिया को उन्होंने साहित्य के जरिए अमर कर दिया उसी जिले के विधानसभा चुनाव में रेणु चुनाव हार गए थे और हारकर दुखी भी बहुत हुए थे। रेणु ने ही अपने संस्मरणों में लिखा है कि मुझे चुनाव लड़ना ही नहीं था। मैं लेखक हूँ और मेरा काम लिखना है। ठीक इसी तरह प्रकाश झा फिल्मकार हैं। वे अगर अनुभव और भीतरखाने की खबरें लेने किसी पार्टी के भीतर जा रहे हैं, तो ठीक है, वरना उनकी भी सही जगह माइक के आगे नहीं कैमरे के पीछे ही है। अच्छे लोगों को राजनीति में जरूर जाना चाहिए, पर प्रकाश झा जैसे फिल्मकार का जाना शायद ज्यादा ठीक न हो। सियासत पर भरोसेमंद फिल्म बनाने वाले हिन्दी में वे अकेले हैं।

लेखक के बारे में
अनहद
Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'