dharma sangrah
✕

कृष्ण का एक और अवतार

Written By अनहद
Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (12:37 IST)
IFM
आमिर खान में नया कुछ करने की बेताबी है, जो उन्हें और अभिनेताओं से अलग करती है। अन्य अभिनेता अपनी इमेज के अलावा कुछ और काम करना पसंद नहीं करते। करते भी हैं, तो उन्हें सफलता नहीं मिलती। मिसाल के तौर पर शाहरुख खान ने जब-जब फिल्मी पर्दे पर लड़की से मोहब्बत करने के अलावा कुछ किया है, मुँह की खाई है। वो प्रेम की तीव्रता के अभिनेता हैं। उनकी फिल्म "स्वदेश" पिट गई, क्योंकि उसमें वे प्यार नहीं, समाज सुधार करते हैं। "फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी" पिट गई, क्योंकि उसमें वो मीडिया के जरिए सुधार की बातें करते नजर आए। "रामजाने" में वो एंग्री यंग बॉय थे। याद करेंगे तो और भी बहुत-सी फिल्में याद आएँगी। शाहरुख चालीस पार करने के बाद भी इश्क के सहारे जिंदा हैं।

आमिर के पास बहुत रेंज है। वे किसान बनकर क्रिकेट खेल सकते हैं और फिल्म सफल होती है। वे कॉमेडी कर सकते हैं। "सरफरोश" में वे केवल सादा-सा एक शर्ट पहनकर पुलिस अफसर के चरित्र में घुस गए हैं। "गजनी" में वो बदला लेने वाले मानसिक रोगी सरीखे हैं। आप इन सभी रोल्स में जरा शाहरुख को रखकर देखिए, आप खुद हँसने लगेंगे। शाहरुख खान सभी फिल्मों में एक जैसे प्रेमी हैं। मगर आमिर एक जैसे रोल भी विविधता के साथ करते हैं। "रंगीला" में भी वे मुंबइया टपोरी हैं और फिल्म "गुलाम" में भी। मगर शेड इतने अलग हैं कि दोनों अलग-अलग व्यक्ति लगते हैं। "तारे जमीं पर" में वो एक संवेदनशील आर्ट टीचर हैं और टीचर के शरीर में परकाया प्रवेश वो कर गए हैं।

अब आमिर खान कृष्ण बन सकते हैं। वे चाहते हैं कि महाभारत का वे खूब अध्ययन करें और फिर कृष्ण का पात्र निभाएँ। अगर आमिर का यह इरादा पूरा हो जाता है, तो निश्चित है कि नीतीश भारद्वाज से आगे का कृष्ण हमें मिले। नीतीश भारद्वाज ने टीवी सीरियल में कृष्ण को इतनी खूबसूरती से निभाया कि कृष्ण का नाम आते ही नीतीश भारद्वाज आँखों के सामने आ जाते हैं। अगर आमिर कृष्ण बने तो वे इस महान किरदार के कई और ऐसे मनोवैज्ञानिक पहलू खोल सकते हैं, जिन्हें अभी तक मुँह नीला करके कृष्ण बनने वालों ने नहीं छुआ है। आमिर के मन में राम-कृष्ण सरीखे हिन्दू देवताओं के प्रति बहुत सम्मान है। दुआ कीजिए कि जब आमिर कृष्ण बनें, तो विरोध का धंधा करने वाले उन्हें बख्श दें। मुख्यधारा सिनेमा में आमिर अनूठे अभिनेता हैं और विविधताएँ उन्हें पसंद हैं, फिर चाहे उसमें कितना ही जोखिम क्यों न हो।

( नईदुनिया)


लेखक के बारे में
अनहद
Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'