manglik dosh calculator
✕

5 साल से हिट फिल्म का मुंह नहीं देखा है वरुण धवन ने, क्या भेड़िया बचाएगा?

Updated: मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (18:46 IST)
वरुण धवन ने 2012 से फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपना करियर शुरू किया और पहली फिल्म से ही बॉलीवुड में पैर जमा लिए। इसके बाद दनादन हिट फिल्मों की बौछार कर दी। लगातार 9 हिट फिल्म दे डाली कि वरुण की उम्र वाले स्टार, रणबीर, रणवीर, अर्जुन, टाइगर, दंग रह गए कि ये बंदा फ्लॉप भी होता है या नहीं। 


 
2017 में वरुण धवन की 'जुड़वां 2' रिलीज हुई थी जो उनके पिता डेविड धवन ने बनाई थी। इसके बाद न जाने क्या हुआ कि वरुण की गाड़ी पटरी से उतर कर कच्चे में चली गई। 5 साल से उनकी कोई फिल्म हिट नहीं हुई। इस दौरान अक्टूबर (2018), सुई धागा (2018), कलंक (2019), स्ट्रीट डांसर 3डी (2020) और जुग जुग जियो (2022) रिलीज हुईं और कुछ तो बुरी तरह से फ्लॉप रहीं। कुली नं 1 (2020) को सीधे ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया और वहां पर भी फिल्म को खास रिस्पांस नहीं मिला। 
 
फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में जुग जुग जियो के नाम पर कुछ को आपत्ति हो सकती है, लेकिन इसे क्लीन हिट भी कहा नहीं जा सकता। फिल्म की लागत ज्यादा थी और वैसा बिजनेस फिल्म का था नहीं। वो तो कोविड के दौरान फिल्म ने 80 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर लिए तो लोगों को लगा कि फिल्म सफल हो गई क्योंकि खराब दौर में किसी फिल्म के लिए यहां तक पहुंचना भी मुश्किल था। 

 
बहरहाल पांच साल से कामयाब फिल्मों से दूर रहना किसी स्टार के लिए कितना मुश्किल हो सकता है ये वरुण धवन से बेहतर भला कौन जानता है। उनकी पिछली फिल्में क्यों फ्लॉप हुई? इसका जवाब ये है कि वरुण धवन की पहचान एक मास एंटरटेनर की है और उन्होंने अपनी इमेज से कुछ अलग करने का प्रयास किया और गिर पड़े। सुई धागा और अक्टूबर को भले ही फिल्म समीक्षकों ने पसंद किया हो, लेकिन वरुण के हार्डकोर फैंस को इनमें उनका प्रिय हीरो नजर नहीं आया। 
 
वरुण धवन की फिल्मों से आशा की जाती है कि इसमें बढ़िया गाने और डांस होंगे। कॉमेडी और एक्शन का डोज होगा। बच्चों से लेकर तो बड़ों तक कुछ न कुछ होगा। जैसा गोविंदा की फिल्मों में हुआ करता था, वैसी ही आशा वरुण की फिल्मों से भी की जाती रही। वरुण ने अलग रास्ते पर चलने की कोशिश की, जैसा कि आमतौर पर कलाकार करते हैं अपने अंदर के कलाकार को संतुष्ट करने के लिए। लेकिन वरुण ने यह प्रयोग थोड़ा जल्दी कर लिया। कुछ साल मसाला फिल्म करने के बाद उन्होंने रास्ता बदलना था। 

 
वरुण की अगली रिलीज होने वाली फिल्म है 'भेड़िया', जिसकी कहानी की झलक ट्रेलर में मिल जाती है। ट्रेलर को बहुत पसंद किया गया है। कॉमेडी, एक्शन के साथ कुछ अलग वाली बात भी ट्रेलर में नजर आती है। जिस तरह से ट्रेलर को पसंद किया गया है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि 5 साल का सूखा वरुण के लिए अब खत्म ही समझिए।  
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख