Hanuman Chalisa

थैंक गॉड का बॉक्स ऑफिस पर क्यों नहीं चला जादू, फ्लॉप होने के 5 कारण

Updated: सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 (16:33 IST)
दिवाली पर लोग कॉमेडी देखना पसंद करते हैं। इसलिए उम्मीद थी कि इंद्र कुमार की फिल्म 'थैंक गॉड' सफलता के झंडे गाड़ेगी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह दिवाली का फुस्सी बम साबित हुई। किसी ने नहीं सोचा था कि एक बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म का ऐसा हाल होगा। आखिर क्यों नहीं चली थैंक गॉड? कहां कमी रह गई? आइए करते हैं पड़ताल... 

पहला कारण: कॉमेडी गायब 
ट्रेलर देख उम्मीद जागी थी कि फिल्म में ठहाके लगाने के खूब मौके आएंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। कहने तो को तो 'थैंक गॉड' कॉमेडी फिल्म है, लेकिन फिल्म देखते समय बिलकुल हंसी नहीं आती। न ऐसी सिचुएशन आती हैं कि ठहाके लगाएं और न ही डायलॉग्स ऐसे हैं कि हंसी छूट जाए। फिल्म देखने के बाद आप ठगा सा महसूस करते हैं कि कॉमेडी के नाम पर ये क्या दिखा दिया? 

दूसरा कारण: आउटडेटेट स्क्रीनप्ले 
थैंक गॉड की स्टोरी तो ठीक-ठाक है, लेकिन स्क्रीनप्ले आउटडेटेट है। कुछ भी नया नहीं है। बेवजह सिद्धार्थ मल्होत्रा का विलेन बनाने पर तुले रहते हैं जबकि वो तो हालात का मारा रहता है। स्क्रीनप्ले राइटर्स ने पता नहीं क्यों घिसे-पिटे किस्सों को फिल्म में डाल दिया है?  

तीसरा कारण: आउट ऑफ फॉर्म इंद्र कुमार 
इंद्र कुमार बॉलीवुड का बड़ा नाम है। दिल, बेटा, इश्क, मस्ती, धमाल जैसी कई हिट फिल्म दे चुके हैं। थैंक गॉड में ये डायरेक्टर चूका नजर आया। अपने काम के जरिये वह आउट ऑफ फॉर्म दिखाई दिया। इंद्र के प्रस्तुतिकरण में वो पैनापन नजर नहीं आया जिसके लिए वे जाने जाते हैं। 

चौथा कारण: न हिट गाने, न रोमांस 
थैंक गॉड सिंगल ट्रैक पर चलती है और वो भी दिलचस्प नहीं है तो दर्शकों की हालत आप समझ सकते हैं। फिल्म में हिट गाना नहीं है। न गाने के लिए कोई ठोस सिचुएशन बनाई गई है। रोमांस भी नदारद है। जो कॉमेडी दिखाई वो असरदायक नहीं है। फिर भला दर्शको को कैसे एंगेज किया जा सकता है? 

पांचवां कारण: नहीं जमे अजय-सिद्धार्थ-रकुल
थैंक गॉड में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह जैसे बड़े नाम हैं। रकुल को तो कम सीन मिले। सिद्धार्थ मल्होत्रा ठीक-ठाक रहे और कई दृश्यों में दिखा कि कॉमेडी में उनका हाथ तंग है। अजय देवगन जरूर बेहतर रहे, लेकिन उनके रोल में वैरायटी नजर नहीं आई। ये तीनों कलाकार प्रतिभाशाली होने के बावजूद ज्यादा असर नहीं छोड़ पाए। लिहाजा थैंक गॉड को गॉड भी असफल होने से बचा नहीं पाए।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

TVF की सुपरहिट 'फैमिली किराना स्टोर' की सीजन 2 के साथ वापसी, ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

रक्षाबंधन एड को लेकर चर्चा के बीच GIVA का बयान, कृति सेनन वाले विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

'दायरा' का नया पोस्टर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी ने बढ़ाया सस्पेंस

अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य लुक ने मचाया तहलका, प्रभास और ऋषभ शेट्टी ने की 'महाकाली' की जमकर तारीफ

अमिताभ बच्चन को पसंद है जगजीत सिंह की ये गजल, KBC 18 में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख