Hanuman Chalisa

जुग जुग जियो के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के 5 कारण

Updated: शनिवार, 2 जुलाई 2022 (17:12 IST)
जुग जुग जियो का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर फीका रहा। आठ दिन का कुल कलेक्शन 56.69 करोड़ रुपये रहा। यह आंकड़ा तो पहले वीकेंड पर ही आ जाना था क्योंकि फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर जैसे स्टार्स हैं। करण जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया है। गुड न्यूज वाले राज मेहता ने इसे निर्देशित किया है, लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को भाव नहीं दिया। आखिर यह फिल्म क्यों असफल रही है, जानते हैं 5 कारणों से। 

1) क्यों लेना चाहते हैं तलाक?
फिल्म की कहानी तलाक के इर्दगिर्द घूमती है। पिता और पुत्र दोनों ही अपनी-अपनी पत्नियों से तलाक लेना चाहते हैं। क्यों लेना चाहते हैं, इसके पीछे कोई ठोस कारण नजर नहीं आता। दोनों की पत्नियां तो बहुत अच्छी हैं, फिर तलाक का क्या कारण है, ये बात दर्शकों को फिल्म देखते समय हैरान करती है। 

2) एंटरटेनर दृश्यों की कमी
जुग जुग जियो जैसी फिल्म को मनोरंजन के लिए बनाय जाता है। लेकिन इस फिल्म में फिल्म में मनोरंजक दृश्यों की कमी है। मनीष पॉल के चंद दृश्य छोड़ दिए जाए तो कही पर भी दर्शकों का मनोरंजन नहीं होता। 

3) कमजोर स्क्रीनप्ले
फिल्म की कहानी पर लिखा गया स्क्रीनप्ले भी कंफ्यूजिंग है। कई बातें क्लियर नहीं हो पाती। किरदार अचानक कुछ भी व्यवहार करने लगते हैं। कई बार लेखकों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से ट्विस्ट डाल दिए हैं जो बिलकुल नहीं जमते। 

4) वरुण और नीतू कमजोर कड़ी 
अनिल कपूर का अभिनय सबसे अच्छा है। कियारा अडवाणी भी ठीक रही हैं, लेकिन वरुण धवन और नीतू सिंह का अभिनय बेदम रहा। कई इमोशनल सीन इन दोनों की कमजोर एक्टिंग के कारण कमजोर साबित हुए। वरुण एक जैसी एक्टिंग करने लगे हैं। नीतू कपूर पूरी तरह रंग में नजर नहीं आईं। 

5) हिट गानों का अभाव
जु‍ग जुग जियो जैसी फिल्मों में हिट गाने जरूरी हैं, लेकिन इसमें एक भी ऐसा हिट गीत नजर नहीं आया। खूब सारे पंजाबी गाने डाल दिए गए जिनका तुक नजर नहीं आता। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख