dharma sangrah
✕

अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई फ्लॉप: 5 कारण

Updated: मंगलवार, 16 अगस्त 2022 (16:38 IST)
अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' रक्षा बंधन पर रिलीज हुई और बुरी तरह फ्लॉप रही। यह इस साल अक्षय की लगातार तीसरी असफलता है। रक्षा बंधन से बॉलीवुड को बहुत ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन फिल्म अपेक्षाओं से बेहद नीची रही। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म क्यों रही असफल, आइए जानते हैं 5 कारणों से। 
 
1) आउटडेटेट सब्जेक्ट
फिल्म में दहेज और 4 अविवाहित बहनों की शादी कराने का बोझ उठाते भाई की कहानी बताई गई है। ये सब्जेक्ट फिल्मों के हिसाब से आउटडेटेड है। ऐसे विषय पर तो टीवी सीरियल बनाया जा सकता है। फिर कहानी इतनी पॉवरफुल भी नहीं है कि दर्शक इस विषय को स्वीकार ले। 

2) युवाओं के लिए कुछ नहीं
फिल्म देखने वालों में युवाओं का प्रतिशत सबसे ज्यादा रहता है, उनके लिए फिल्म में कुछ भी नहीं था। अक्षय को छोड़ कोई बड़ा स्टार भी फिल्म में नहीं है, लिहाजा युवाओं ने फिल्म 'रक्षा बंधन' से दूरी बना ली। 

3) अक्षय कुमार की ओवरएक्टिंग 
अक्षय कुमार ने फिल्म में जम कर ओवर एक्टिंग की। हालांकि इस समस्या से सभी कलाकार ग्रस्त नजर आएं। शायद निर्देशक ने ही उनसे ऐसा करने के लिए कहा, लेकिन ओवर एक्टिंग के कारण फिल्म देखने में मजा नहीं आया।

4) लाउडनेस 
फिल्म में बहुत ज्यादा लाउडनेस है। बात चाहे रंगों की हो, संवादों की हो या एक्टिंग की हो। हर फ्रेम इतनी लाउड है कि बात बर्दाश्त के बाहर हो जाती है। 

5) कहानी में उड़ाया गया मजाक 
कहानी में मोटापे, रंग और हकलाहट को लेकर मजाक बनाया गया है। गोलगप्पे खिला कर लड़का पैदा करने दावा फिल्म का नायक करता है। माना कि ये बात कहानी के लिए जरूरी थी, लेकिन 90 प्रतिशत फिल्म में इन बातों को लेकर खूब मजाक बनाया गया और आखिरी के 15 मिनट में इन्हें गलत ठहरा कर फिल्म खत्म कर दी गई जिससे बात असर नहीं कर पाई। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख