Hanuman Chalisa
✕

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा आखिर क्यों हुई बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

Updated: बुधवार, 17 अगस्त 2022 (18:56 IST)
आमिर खान (Aamir Khan) की लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) हाल ही में रक्षा बंधन के त्योहार पर रिलीज हुई। सप्ताह में बहुत सारी छुट्टियां थीं, लेकिन फिल्म को बहुत ही कम दर्शक मिले। ओपनिंग भी खराब रही। बीच सप्ताह में ये हालात हो गए कि शो की संख्या कम करना पड़ी। दर्शकों के अभाव में शो रद्द होने की भी खबरें हैं। ज्यादातर छोटे शहरों में तो 3-4 दिनों में ही फिल्म को सिनेमाघर से हटाना पड़ा। पिछले 25 साल में आमिर खान (Aamir Khan) की शायद ही कोई फिल्म इतनी बुरी तरह फ्लॉप रही हो। आमिर (Aamir Khan) की पूर्व पत्नी किरण राव का कहना है कि 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) की असफलता ने आमिर का दिल तोड़ दिया है। वे सदमे में हैं और इस समय बात करने की हालत में नहीं है। आखिर लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) क्यों फ्लॉप रही, आइए जानते हैं 5 कारणों से। 

1) आमिर के खिलाफ बना माहौल 
पिछले दो-तीन वर्षों से आमिर खान (Aamir Khan) के खिलाफ माहौल बन रहा था। आमिर ने कहा था कि उनकी पत्नी किरण राव को भारत में डर लगता है। उनके इस बयान से काफी लोग खफा हो गए थे और वे सोशल मीडिया पर आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म का बहिष्कार करने की अपील कर रहे थे। धीरे-धीरे माहौल बनता चला गया और इसको लेकर आमिर (Aamir Khan) ने कभी कोई बयान नहीं दिया। जब फिल्म रिलीज के नजदीक आई तब 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) के हीरो और प्रोड्यूसर को खतरे का अहसास हुआ। आमिर (Aamir Khan) ने सफाई देनी शुरू की तब तक देर हो चुकी थी। लोग फिल्म नहीं देखने का मन बना चुके थे। आमिर (Aamir Khan) की फिल्म को ओपनिंग ही नहीं मिली और जबरदस्त नुकसान हुआ। 

2) फॉरेस्ट गम्प का रीमेक बनाने में देरी 
लगभग 28 साल पहले रिलीज हुई 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक बनाया गया है। इस दौरान इस विषय पर मिलती-जुलती कुछ फिल्में रिलीज हो गईं। 'फॉरेस्ट गम्प' की यूएसपी नई नहीं रही, लिहाजा 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) देख दर्शकों को कुछ अलग या अनूठा अहसास नहीं हुआ और फिल्म के खिलाफ नकारात्मक माहौल बन गया। 
 

3) कमजोर स्क्रीनप्ले 
फॉरेस्ट गम्प में कुछ बदलाव के साथ लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) का स्क्रीनप्ले लिखा गया। जो बदलाव किए गए वो दर्शकों को पसंद नहीं आए। जैसे स्कूल के फादर के किरदार में बदलाव किया गया। मोहम्मद पाजी का जो किरदार डाला गया उसमें कई गलतियां थी। आखिर कैसे दुश्मन सैनिक के बारे में कोई पड़ताल नहीं करता? यह सवाल दर्शकों को बार-बार परेशान करता है। इसके अलावा भी फिल्म के स्क्रीनप्ले में कुछ खामियां हैं।

4) आमिर की बुरी एक्टिंग
आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने किरदार को अलग निभाने के लिए कुछ मैनेरिज्म डाले। जैसे आंखें फाड़ना, मुंह से अजीब आवाज निकालना, गर्दन को घुमाना। थोड़ी देर तक यह फिल्म में अच्छा लगता है, लेकिन बाद में इससे कोफ्त होने लगती है। लोगों को आमिर का यह अंदाज पसंद नहीं आया। 

4) आमिर की बुरी एक्टिंग
आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने किरदार को अलग निभाने के लिए कुछ मैनेरिज्म डाले। जैसे आंखें फाड़ना, मुंह से अजीब आवाज निकालना, गर्दन को घुमाना। थोड़ी देर तक यह फिल्म में अच्छा लगता है, लेकिन बाद में इससे कोफ्त होने लगती है। लोगों को आमिर का यह अंदाज पसंद नहीं आया। 

5) उबाऊ सेकंड हाफ 
लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) के पहले 45 मिनट जोरदार हैं, लेकिन इसके बाद फिल्म में मनोरंजन का ग्राफ नीचे आ जाता है। कहानी ठहरी हुई लगती है। सेकंड हाफ तो बहुत ही उबाऊ है जिससे फिल्म बहुत लंबी लगती है। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख