suvichar

विक्की कौशल के पिता नहीं चाहते थे कि बेटा फिल्मों में आए, इंजीनियर की पढ़ाई के बाद रखा बॉलीवुड में कदम

Published: गुरुवार, 16 मई 2024 (11:18 IST)
Vicky Kaushal Birthday: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल 16 मई को 36 वर्ष के हो गए। विक्की बेहद कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई। 
 
विक्की के पिता शाम कौशल बॉलीवुड के जाने-माने स्टंटमैन हैं और उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'जहां बहे गंगा की धार' का निर्देशन भी किया। एक समय ऐसा था जब विक्की के पिता को बॉलीवुड में काम पाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

फिल्म इंडस्ट्री में कड़े संघर्ष को देखते हुए विक्की के पिता चाहते थे कि वह पढ़ लिखकर बेहतर जॉब करें, लेकिन विक्की बचपन से ही अभिनेता बनना चाहते थे। 

हमसे न हो पाएगा 
विक्की ने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान विक्की जब एक आईटी कंपनी विजिट करने गए तो उन्हें समझ आया कि ऑफिस का काम उनसे न हो पाएगा। इसके बाद उन्होंने 'किशोर नमित कपूर एक्टिंग एकेडमी' से एक्टिंग की पढ़ाई की। उन्होंने अनुराग कश्यप को ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म के दोनों पार्ट में असिस्ट किया था। 

मसान ने बनाई पहचान 
2015 में विक्की ने फिल्म 'मसान' से डेब्यू किया था। फिल्म में वह लीड रोल में थे। इस फिल्म में विक्की की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। इसके बाद विक्की साल 2016 में दो फिल्मों में नजर आए। उनकी पहली फिल्म थी 'जुबान'। दूसरी फिल्म थी ‘रमन राघव 2.0’। 
 
2018 में उन्होंने फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फूट’ में काम किया। इसके अलावा 'संजू', 'राजी', 'पिंक, 'मनमर्जियां' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में नजर आए। 2021 में ओटीटी पर रिलीज 'सरदार उधमसिंह' में विक्की ने अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया। कहा जा सकता है कि यह उनके करियर की बेहतरीन फिल्म है। 
 
रफ और टफ लुक
विक्की अपने रफ और टफ लुक के लिए फीमेल फैंस के बीच काफी फेमस हैं। उन्होंने ने धीरे-धीरे अपनी एक खास पहचान फैंस के बीच बना ली है। वह जल्द ही फिल्म 'छावा' में नजर आने वाले हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख