dharma sangrah
✕

अक्षय कुमार की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली टॉप 10 मूवीज़, केसरी नंबर दो पर

Updated: सोमवार, 8 अप्रैल 2019 (18:37 IST)
अक्षय कुमार लगातार सफल फिल्में दे रहे हैं। उनकी फिल्में सीमित बजट में बनती हैं और मुनाफा कमाती है। ये बात जरूर है कि उनकी फिल्मों के कलेक्शन दो सौ या तीन सौ करोड़ तक नहीं पहुंचते हैं। उन्हें ऐसा हीरो माना जाता है जिनकी फिल्में 120 से 140 करोड़ के बीच कलेक्शन करती है और ऐसी वे तीन से चार फिल्में प्रतिवर्ष दे देते हैं। 
 
अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'केसरी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही है। देखा जाए तो बतौर हीरो अक्षय कुमार की यह सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म है। 18 दिनों में इस फिल्म ने 143.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और फिलहाल यह फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है। 
 
वैसे अक्षय की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म '2.0' है जो कि एक डब मूवी थी। अक्षय कुमार इसमें विलेन के बतौर नजर आए थे। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने 188 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अक्षय कुमार की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट इस प्रकार है: 
 
1) 2.0 (हिंदी वर्जन) : बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 188 करोड़ रुपये 
2) केसरी : बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 143.02 करोड़ रुपये (18 दिनों के) 
3) टॉयलेट एक प्रेम कथा : 133.60 करोड़ रुपये
4) राउडी राठौर : 131 करोड़ रुपये 
5) एअरलिफ्ट : 129 करोड़ रुपये 
6) रूस्तम : 127.42 करोड़ रुपये 
7) जॉली एलएलबी 2 : 117 करोड़ रुपये 
8) हाउसफुल 2 : 114 करोड़ रुपये 
9) हालिडे : 112.65 करोड़ रुपये 
10) हाउसफुल 3 : 107.70 करोड़ रुपये 

Show comments

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

'रावण के बिना राम नहीं...' रामगोपाल वर्मा ने दूसरी बार देखी रामायण, यश के अभिनय पर हुए फिदा

सफेद साड़ी में दिशा पाटनी ने गिराई हुस्न की बिजली, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए मदहोश

रामायण का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, मंगलवार को भी नहीं थमी रफ्तार, पहले हफ्ते में 430 करोड़ की ओर फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख