Daily Horoscope
✕

टाइगर जिंदा है : ट्रेलर रिव्यू

Updated: मंगलवार, 7 नवंबर 2017 (13:50 IST)
क्रिसमस पर रिलीज होने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का ट्रेलर जारी हो गया है। यह कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। कबीर के मुताबिक उन्हें अपनी फिल्म 'एक था टाइगर' पसंद नहीं है क्योंकि उसकी मेकिंग के दौरान उन्हें कई समझौते करने पड़े थे। भले ही वो फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई, लेकिन उन्होंने कई गलतियां की थीं। शायद इसी कारण उन्होंने सीक्वल का निर्देशन नहीं किया और 'सुल्तान' वाले अली अब्बास ज़फर को यह फिल्म करने को मिल गई। 
 
टाइगर जिंदा है के ट्रेलर में पूरी कहानी को खोल के सामने रख दिया गया है। इराक में फंसी नर्सों को बचाने का मिशन टाइगर को मिलता है। सारा खेल इस बात पर निर्भर है कि टाइगर इस मिशन को अंजाम कैसे देता है। क्या इस मिशन में रोमांच होगा? यह निर्देशक के प्रस्तुतिकरण पर निर्भर करता है। 
 
इस मिशन को रोमांचक बनाने के लिए आ‍धुनिक हथियारों पर खासा फोकस किया गया है। मशीनगन, गोलियां, हेलिकॉप्टर, विदेशी लोकेशन के सहारे सलमान को 'हीरोगिरी' दिखाने का भरपूर अवसर फिल्म में दिया गया है, यह ट्रेलर में साफ नजर आता है। अरसे बाद सलमान खान एक्शन करते नजर आएंगे और फिल्म का यूएसपी ही 'एक्शन' है। ट्रेलर देख समझ आता है कि एक्शन दर्शकों को रोमांचित करने वाला है क्योंकि संवाद कम और एक्शन ज्यादा है। सलमान कमांडो स्टाइल में एक्शन करते नजर आ रहे हैं।  
 
ट्रेलर धमाकेदार है। कैसी फिल्म देखने दर्शक जा रहे हैं, उन्हें पहले से ही मानसिक रूप से तैयार करता है। कहते हैं कि 'फर्स्ट इम्प्रेशन इज़ लास्ट इम्प्रेशन' और 'टाइगर जिंदा है' का ट्रेलर पहली बार में ही प्रभावित करता है। 
 
सलमान की पिछली फिल्म 'ट्यूबलाइट' भले ही असफल हो गई हो, लेकिन इससे उनके स्टारडम पर कोई आंच नहीं आई है। 'टाइगर जिंदा है' धमाकेदार ओपनिंग करेगी, यह बात ट्रेलर ने तय कर दी है। 
 
 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

'रामायण' में राम बनने को लेकर रणबीर कपूर के मन में था डर, आस्था और मर्यादा का रखना पड़ा ध्यान

'इंडिया के टॉप 1%' के सेट पर स्टंट कोऑर्डिनेटर गीता टंडन के साथ बदसलूकी! 9 घंटे तक टेंट में बैठाया, अनिल कपूर- फराह खान ने मांगी माफी

रामायण मूवी रिव्यू: रणबीर कपूर में दिखे मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण का रौद्र रूप भी छाया

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख