dipawali
✕

ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान फिल्म से कितने करोड़ रुपये का हुआ नुकसान?

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (16:26 IST)
इस वर्ष की जो बड़ी फिल्में फ्लॉप हुई हैं उसमें आमिर खान और अमिताभ बच्चन अभिनीत 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' का नाम सबसे ऊपर है। फिल्म के ट्रेलर देख कर ही आशंका व्यक्त की जा रही थी, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि आमिर, अमिताभ और आदित्य चोपड़ा जैसे लोग इतनी बुरी फिल्म बनाएंगे। 
 
फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 150 करोड़ रुपये के आसपास सिमट जाएगा जो कि उम्मीद से बहुत कम है। आखिर इस फिल्म से नुकसान कितना हुआ है? यह सवाल सबकी जुबां पर है क्योंकि यह एक महंगी फिल्म है। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का बजट बॉलीवुड सूत्रों के मुताबिक लगभग 200 करोड़ रुपये है। इस फिल्म में सेट, कास्ट्यूम्स और फाइटिंग सीन पर खासा पैसा खर्च किया गया है। 
 
चूंकि यह फिल्म यशराज फिल्म्स की है, जो बॉलीवुड का प्रतिष्ठित बैनर है इसलिए 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के विभिन्न राइट्स बहुत ही अच्‍छे दामों में बिके है। बताया जा रहा है कि सारे राइट्स बेच कर 150 करोड़ रुपये रिलीज के पहल ही आ गए। बची 50 करोड़ की रकम फिल्म के थिएटर बिजनेस से आ गई। लिहाजा यशराज फिल्म्स की लागत लगभग वसूल हो गई। 
 
कुछ सिनेमाघर वालों को नुकसान संभव है जिन्होंने ऊंचे दाम देकर फिल्म को अपने थिएटर के लिए बुक किया। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' को इसलिए फ्लॉप माना जा रहा है कि यह अपेक्षा और प्रतिष्ठा के अनुरूप व्यवसाय नहीं कर पाई। 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख