dharma sangrah
✕

सिनेमाघरों में छाया सन्नाटा, अब इस फिल्म से ही होगा धमाका

Updated: मंगलवार, 20 नवंबर 2018 (15:36 IST)
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की असफलता ने सिनेमाघर वालों को मुसीबत में डाल दिया है। आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों की यह फिल्म इतनी बुरी तरह असफल रही कि मात्र चार दिन भी सिनेमाघरों में नहीं टिक पाई। 
 
सभी को उम्मीद थी कि यह फिल्म सफल रहेगी इसलिए दिवाली के बाद के अगले तीन सप्ताह तक किसी भी बड़े फिल्म निर्माता ने अपनी फिल्म को रिलीज करने की घोषणा नहीं की थी। 
 
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के शो काफी कम कर दिए गए हैं। बधाई हो और अंधाधुन के शो बढ़ाए गए हैं, लेकिन ये फिल्में भी चौथे-पांचवें सप्ताह में चल रही हैं और इन्हें दर्शक तो मिल रहे हैं, लेकिन इतने भी नहीं कि जोरदार व्यवसाय हो। सिनेमाघर वालों की मजबूरी है इन फिल्मों को चलाना। 
 
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के बाद मोहल्ला अस्सी और पीहू जैसी फिल्में रिलीज हुईं। 23 नवंबर को भैयाजी सुपरहिट का प्रदर्शन होगा। इन फिल्मों में दर्शकों को आकर्षित करने का दम नहीं है। 
 
इस समय सिनेमाघरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। शो की संख्या कम कर दी गई है। अब निगाह रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म पर है। 2.0 उनतीस नवंबर को प्रदर्शित होगी और उम्मीद है कि इस फिल्म से सिनेमाघरों की रौनक फिर लौटेगी। 

Show comments

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख