Hanuman Chalisa

राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री' का ट्रेलर रिव्यू : हॉरर में कॉमेडी या कॉमेडी में हॉरर

Updated: शनिवार, 28 जुलाई 2018 (10:54 IST)
'ओ स्त्री कल आना'... ये हम नहीं कह रहे.. ये फिल्म का पोस्टर कह रहा है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री' का पोस्टर हाल ही में रिलीज़ हुआ जिसे देखकर दर्शक फिल्म के लिए काफी उत्सुक हो गए थे। इसके बाद मेकर्स ने शानदार ट्रेलर जारी कर दर्शकों का क्रेज़ और बढ़ा दिया। 
 
जी हां, फिल्म 'स्त्री' का ट्रेलर जारी हो चुका है और यह बेहतरीन है। श्रद्धा कपूर को आपने कभी इस रूप में नहीं देखा होगा, लेकिन इन्हें आप फिल्म में बहुत पसंद करेंगे। ट्रेलर की शुरुआत होती है अंधेरे से जिसमें एक आदमी एक औरत की कहानी बता रहा है। ऐसे में माहौल पूरी तरह से डरावना हो जाता है। अचानक ही यहां एक जोक से माहौल मस्ती से भर जाता है। 
 
दरअसल फिल्म 'स्त्री' एक हॉरर-कॉमेडी है। फिल्म की कहानी एक भुतनी की है जो मर्दों को अपने जाल में फंसाती है और सिर्फ उनके कपड़े ही छोड़ती है। इसमें जितना डर है, उतनी ही मस्ती और कॉमेडी। इस पर राजकुमार राव का टैलेंट मिल जाए तो क्या ही बात है। राजकुमार हर फिल्म में अपने किरदार में अलग ही जान डाल देते हैं और इस बार भी उन्होंने यही किया। राजकुमार का कॉमिक टाइमिंग और साथ में को-एक्टर्स की मस्ती फिल्म को मज़ेदार बना सकती है। श्रद्धा और राजकुमार का रोमांस भी मस्ती से भरा हुआ है। 
 
 
यहां वाकई यह समझना मुश्किल हो रहा है कि कहानी हॉरर पर खत्म हो रही हैं या कॉमेडी पर। ट्रेलर में भी काफी सस्पेंस भरा हुआ है। राजकुमार और श्रद्धा के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बेनर्जी, विजय राज भी हैं। ट्रेलर और पोस्टर वाकई बहुत अलग है और फिल्म की कहानी में काफी रोमांच है। ट्रेलर देखकर इतना ज़रूर समझ सकते हैं कि बॉलीवुड में इस तरह की फिल्में बहुत कम बनती हैं। 
 
फिल्म को अमर कौशिक ने निर्देशित किया है। इसे प्रोड्युस किया है राज निदिमोरु, कृष्णा डी. के. और दिनेश विजन ने। फिल्म 31 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है। 

Show comments

पद्मश्री से सम्मानित दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

यश की 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, 10 घंटे में बेच दी इतने करोड़ की टिकट

सड़क किनारे सब्जी बेचते नजर आए साउथ एक्टर विमल, वजह जानकर करेंगे तारीफ

कोल्ड ड्रिंक की डिलीवरी के साथ घर में आया कॉकरोच! श्वेता तिवारी ने FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे से की शिकायत

कुब्रा सैत ने शुरू की ‘फर्जी 2’ की शूटिंग, सायरा बनकर फिर मचाएंगी धमाल

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख