Daily Horoscope
✕

सोनम कपूर के आनंद आहूजा की ऐसी बातें जो बहुत कम जानते हैं

Updated: मंगलवार, 8 मई 2018 (11:11 IST)
एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी है और बॉलीवुड उत्साहित। यह पहली शादी नहीं हैं जो बॉलीवुड से बाहर हो रही है। यह इस वर्ष की सबसे बड़ी शादियों में से एक है। यह सीक्रेट मैरिज नहीं है इसलिए लोगों का क्रेज़ बढ़ा हुआ है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा पहले अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात नहीं करते थे। अब उनके शादी हो रही है और लोगों की चर्चा में आनंद आहूजा का नाम आ रहा है। 
 
आनंद आहूजा के बारे में ज़्यादातर लोग सिर्फ इतना जानते है कि वे दिल्ली के काफी बड़े बिजनेसमैन हैं। इसके अलावा भी आनंद की कई बातें जानने लायक हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर सोनम कपूर के लंबे समय के बॉयफ्रेंड में क्या खास है। यहां हैं आनंद आहूजा के बारे में कुछ खास बातें- 
 
1) बिज़नेस और फै‍मिली बैकग्राउंड 
आनंद आहूजा दिल्ली के रहने वाले हैं। 34 वर्षीय आनंद एक फैशन लेबल 'भाने' के मालिक हैं। नई दिल्ली में उनका बिज़नेस है। इसके अलावा उनके दादा हरीश आहूजा भारत के सबसे बड़े एक्सपोर्ट हाउस 'शाही एक्सपोर्ट' के मालिक थे। अब आनंद इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसके अलावा आनंद स्नीकर ब्रांड वेजनॉनवेज के भी मालिक हैं। वे करीब 3000 करोड़ रुपए के मालिक हैं। 
 
2) दिल्ली में यहां रहता है आहूजा परिवार 
आनंद का बचपन दिल्ली के पॉश जोर बाग में गुज़रा है। हालांकि अब इनका परिवार गोल्फ लिंक में रहता है। इसके पहले खबर थी कि वे पृथ्वीराज रोड पर 173 करोड़ रुपए के बंगले में रहते हैं। हालांकि शादी के बाद आनंद और सोनम मुंबई में ही रहेंगे। आनंद आहूजा अपने पिता सुनील आहूजा, मां बीना आहूजा, छोटे भाइयों अनंत और अमित आहूजा के साथ इस घर में रहते हैं। 
 
3) मुंबई से कोई ताल्लुक नहीं 
आनंद आहूजा का जन्म और शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में हुई। इसके बाद वे एमबीए करने व्हार्टन बिजनेस स्कूल गए। उन्होंने अमेरिका से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अमेज़ॉन में भी प्रोडक्ट मैनेजर की पोस्ट पर काम किया है। खबर के मुताबिक आनंद ने बताया था कि वे अमेरिका में एक बैंकर भी रह चुके हैं। इसके बाद मैकी के लिए असिस्टेंट बायर का काम भी किया है। आनंद ने इन सबके बाद भाने और वेजनॉनवेज का बिज़नेस शुरू किया। इसलिए सोनम के मुंबई से उनका कोई ताल्लुक नहीं है। 
 
4) खेल और बॉलीवुड में है दिलचस्पी 
आनंद को बॉलीवुड बहुत पसंद है। वे हिन्दी फिल्में देखना पसंद करते हैं। हालांकि उनका बोलने का तरीका थोड़ा अमेरिकन है और इसे सोनम बहुत पसंद करती हैं। इसके अलावा आनंद को स्पोर्ट्स में बास्केटबॉल का भी बहुत शौक है। वे सिर्फ यह खेल देखना ही नहीं, खेलना भी बहुत पसंद करते हैं। साथ ही उन्हें घुमने और खाने का भी बहुत शौक है। एक अनोखा शौक आनंद को है जुतों का। इसलिए ही उन्होंने इसे पैशन बनाकर कंपनी वेजनॉनवेज शुरू की। 
 
5) ऐसे हुई सोलमेट सोनम से मुलाकात 
आनंद और सोनम को 2014 में एक कॉमन फ्रेंड का अहम हाथ था जो सोनम की स्टाइलिस्ट थीं और आनंद की दोस्त। इसके बाद मुलाकातें बढ़ती गईं और कुछ ही महीनों में आनंद ने सोनम को प्रपोज कर दिया। सोनम ने कुछ वक़्त लेकर उन्हें हां कहा। इसके बाद दोनों 2016 में अक्षय कुमार की एक पार्टी में पहली बार साथ नज़र आए। हालांकि दोनों ने कभी खुलासा नहीं किया था लेकिन उनकी सोशल मीडिया लाइफ काफी कुछ कह जाती थी। 
 
अब यह खूबसुरत कपल लंबे चार वर्ष के रिलेशनशिप के बाद शादी करने जा रहा है। दोनों ही पंजाबी हैं और दोनों के परिवार भी इतने समय में एक-दूसरे को काफी अच्छे से जान गए हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा 8 मई को पंजाबी रिवाज से शादी करने वाले हैं। फैंस उन्हें दुल्हन के रूप में देखने का इंतज़ार नहीं कर सकते। साथ ही अब तो हैंडसम आनंद आहूजा के भी फैंस की लिस्ट बढ़ गई है।
 

Show comments

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 17 करोड़ पार

35,000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने मनाया करवा चौथ, राघव चड्ढा ने पानी पिलाकर खुलवाया व्रत

केदारनाथ में पूजा करने पर सारा अली खान के खिलाफ फतवा, मौलाना बोले- अल्लाह से मांगें माफी

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें मेट्रो और एंट्री गेट की पूरी जानकारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख