suvichar

दोस्त दोस्त न रहा... करण जौहर ने बढ़ाई शाहरुख की कठिनाई?

Updated: बुधवार, 3 जनवरी 2018 (18:09 IST)
असफलता से जूझता व्यक्ति उम्मीद करता है कि दोस्त इससे उबरने में उनकी मदद करे, लेकिन शाहरुख खान के दोस्त करण जौहर ने तो उनके लिए मुश्किल पैदा कर दी है। 
 
सभी जानते हैं कि शाहरुख खान को एक हिट फिल्म की सख्त जरूरत है। उनका पूरा दांव आगामी फिल्म 'ज़ीरो' पर लगा हुआ है। यह फिल्म 21 दिसम्बर 2018 को प्रदर्शित होने वाली है। यह बात शाहरुख ने बहुत पहले ही कह दी थी क्योंकि वे भी क्रिसमस और नए वर्ष की छुट्टियों का लाभ उठाना चाहते हैं। 
 
इसी बीच 'सिम्बा' वालों ने कह दिया कि वे अपनी फिल्म 28 दिसम्बर को रिलीज करेंगे। इस फिल्म का निर्माण रोहित शेट्टी और करण जौहर संयुक्त रूप से कर रहे हैं। 

ALSO READ: करीना कपूर का हॉट एंड ग्लैमरस लुक
 
करण अच्छी तरह जानते हैं कि शाहरुख की फिल्म 21 दिसम्बर को रिलीज हो रही है। यह एक बड़ी फिल्म है और इसके लिए कम से कम दो सप्ताह खाली होना जरूरी है ताकि फिल्म के अच्छे प्रदर्शन की संभावना बढ़ जाए। लेकिन करण ने ही 'सिम्बा' ठीक एक सप्ताह बाद रिलीज करने का ऐलान कर मुश्किल खड़ी कर दी है। यानी कि अब 'ज़ीरो' को केवल एक सप्ताह ही खाली मिलेगा और दूसरे सप्ताह में सिम्बा से मुकाबला करना पड़ेगा। 

ALSO READ: बॉलीवुड 2017 : दीपिका-कैटरीना-प्रियंका... इनके बिकिनी फोटो ने इंटरनेट पर मचाई धूम
 
रणवीर सिंह को कम नहीं आंका जा सकता। भले ही वे शाहरुख खान से स्टारडम के मामले में मीलों पीछे हों, लेकिन शाहरुख उनके साथ टकराने का खामियाजा भुगत चुके हैं। 
 
रणवीर सिंह की 'बाजीराव मस्तानी' और शाहरुख की 'दिलवाले' एक ही दिन प्रदर्शित हुई थी और शाहरुख खान को इस मुकाबले में मात खानी पड़ी थी। 
 
क्या ये संभव है कि करण जौहर से शाहरुख इस मामले पर बात करें और 'सिम्बा' को आगे-पीछे किया जाए। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख