Hanuman Chalisa

बॉक्स ऑफिस पर सलमान बनाम जॉन : अंतिम और सत्यमेव जयते 2 की टक्कर

Updated: बुधवार, 24 नवंबर 2021 (15:22 IST)
जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' 25 नवंबर और सलमान खान की फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' 26 नवंबर को रिलीज हो रही है। जहां जॉन ट्रिपल रोल में हैं वहीं सलमान खान एक लंबे गेस्ट अपियरेंस वाले रोल में हैं। सलमान ने यह फिल्म अपने जीजा आयुष शर्मा के लिए बनाई है और बॉलीवुड में वे उन्हें दोबारा मौका दे रहे हैं। 
 
दोनों ही मसाला फिल्में हैं। एक ही दर्शक वर्ग है। उत्तर भारत और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में फिल्म देखने वालों की पसंद के अनुरूप इन फिल्मों को बनाया गया है जिसमें जबरदस्त डॉयलॉगबाजी और एक्शन का ओवरडोज है। इसलिए यह बात तय है कि दोनों फिल्में एक-दूसरे के बिजनेस को प्रभावित करेगी। 
 
एक दिन के अंतर से दोनों फिल्में रिलीज हो रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्में टकराएंगी। सत्यमेव जयते 2 एक दिन पहले रिलीज हो रही है और इसका थोड़ा फायदा फिल्म को मिल सकता है। 


 
सलमान की गुड बुक में जॉन का नाम नहीं 
बात करते हैं जॉन और सलमान की। सलमान और जॉन ने कभी एक-दूसरे को खास पसंद नहीं किया। जॉन से एक स्टेज शो के दौरान सलमान नाराज हो गए थे और सभी जानते हैं कि सलमान एक बार नाराज हो जाते हैं तो आसानी से माफ नहीं करते। और यह नाराजगी बरकरार है। उस दौरान बिपाशा बसु, जॉन की गर्लफ्रेंड थीं इसलिए सलमान ने बिपाशा के साथ भी फिल्में नहीं की। इस टक्कर से पुरानी खुन्नस फिर सतह पर आ सकती है। 


 
ट्रिपल रोल बनाम कैरेक्टर रोल 
जहां तक दोनों फिल्मों का सवाल है तो सत्यमेव जयते का पहले भाग सफल रहा था, इसलिए दूसरे भाग के प्रति दर्शकों में उत्सुकता ज्यादा है। एक तरफ जॉन ट्रिपल रोल में हैं तो दूसरी ओर सलमान 'अंतिम' में हीरो नहीं है। आयुष शर्मा को एक्शन रोल में दर्शक स्वीकारेंगे या नहीं कहा नहीं जा सकता। 
 
सत्यमेव जयते की ओपनिंग रह सकती है बेहतर 
अंतिम के मुकाबले सत्यमेव जयते 2 का ट्रेलर ज्यादा देखा और पसंद किया गया है। सत्यमेव जयते 2 का निर्देशन मिलन जवेरी ने किया है जो बहुत अच्छे निर्देशक तो नहीं हैं, लेकिन मसाला फिल्म पसंद करने वालों की पसंद के अनुरूप फिल्में बनाते हैं। दूसरी ओर अंतिम का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है जिन्होंने लंबे समय से हिट नहीं दी है। 
 
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि सत्यमेव जयते 2 की ओपनिंग अंतिम से बेहतर रहेगी। इसके बाद दोनों फिल्मों का व्यवसाय फिल्म की गुणवत्ता पर निर्भर करेगा।  

Show comments

बचपन से इस गंभीर बीमारी से लड़ रही थीं 'कुछ कुछ होता है' कि छोटी अंजलि, सालों बाद बयां किया दर्द

परेश रावल ने बताया कैसे उनकी कहानी बनी 'OMG 2', लेकिन क्रेडिट किसी और को मिला

क्या '3 इडियट्स' में आमिर खान का किरदार सोनम वांगचुक से था प्रेरित? सालों बाद सामने आया सच

The Odyssey Review: देखने लायक है या नहीं क्रिस्टोफर नोलन की मूवी, रामायण और अशोक से क्या है कनेक्शन?

उड़ने की आशा में 7 साल का महा-लीप: बिखर जाएगी सचिन और सायली की गृहस्थी?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख