Dhanteras
✕

सलमान को किक जैसी बकवास फिल्म का सीक्वल कर क्या हासिल होगा?

Updated: गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (11:52 IST)
सलमान खान ने अपनी पिछली कुछ फिल्मों से दर्शाया कि वे भी बदलाव चाहते हैं। फॉर्मूलाबद्ध फिल्मों के बजाय कुछ अलग करना चाहते हैं ताकि दर्शकों को मनोरंजन के साथ कुछ नया देखने को मिले। 
 
सुल्तान में उन्होंने एक पहलवान की भूमिका अदा की और कुश्ती के दांवपेंच सीखे। बजरंगी भाईजान में उन्होंने एक भले आदमी का रोल अदा किया जो एक छोटी बच्ची को उसके देश पहुंचाने के लिए जान की बाजी लगा देता है। टाइगर जिंदा है के एक्शन रोल के लिए सलमान ने अपने आपको ढाला। 
 
ट्यूबलाइट में भी कुछ अलग करने का प्रयास किया। हालांकि इस फिल्म को सफलता नहीं मिली, लेकिन अन्य फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की। इससे सलमान की अभिनेता के रूप में भी छवि निखरी और उनके स्टारडम को नई ऊंचाइयां मिली। 
 
लगा कि सलमान ने दबंग, किक, बॉडीगार्ड जैसी फाल्तू फिल्मों से छुटकारा पा लिया है, लेकिन यह भ्रम ही साबित हुआ  क्योंकि सलमान की एक बकवास फिल्म 'किक' का सीक्वल बनने जा रहा है। 
 
2014 में रिलीज हुई किक एक तेलुगु फिल्म का हिंदी रिमेक है जिसमें सलमान ने देवी लाल सिंह और डेविल के रोल अदा किए थे। यह फिल्म बेहद लचर थी। न कहानी का ठिकाना था और न निर्देशन का। इस फिल्म के जरिये निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने भी अपनी निर्देशक बनने की हसरत पूरी कर ली। सलमान के स्टारडम के आगे निर्देशक कितना बौना साबित हो जाता है, इसकी मिसाल है 'किक'। 
 
सलमान के स्टारडम के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। कलेक्शन 200 करोड़ से ज्यादा के रहे। आज तक करण जौहर के खाते में 200 करोड़ का व्यवसाय करने वाली कोई फिल्म जमा नहीं है, लेकिन साजिद को पहली ही फिल्म से यह स्थान मिल गया। सलमान से फिल्म को निकाल दिया जाता तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगती। 
 
अहम सवाल यह है कि सलमान इस बकवास फिल्म का सीक्वल क्यों कर रहे हैं? जब उन्हें सुल्तान, टाइगर जिंदा है, बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों के जरिये सफलता मिल रही है तो किक 2 करने की क्या जरूरत है? 

Show comments

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख