sawan somwar

26 साल हुए... सलमान-संजय-माधुरी की 'साजन' को

Updated: बुधवार, 30 अगस्त 2017 (11:49 IST)
फिल्म अभिनेता संजय दत्त और सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'साजन' 30 अगस्त 1991 को रिलीज हुई थी और आज 26 साल पूरे हो गए हैं। साजन एक रोमांटिक फिल्म थी जिसमें संजय दत्त, सलमान खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म का निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने संभाला था। 
 
साजन की कहानी अमन (संजय दत्त), आकाश वर्मा (सलमान खान) और पूजा सक्सेना (माधुरी दीक्षित) के आसपास घुमती है। फिल्म की कहानी दर्शकों को एक अनाथ, गरीब और अपाहिज अमन और अमीर आकाश की दोस्ती की सुंदर यात्रा पर ले जाती है। 
फिल्म ने बॉलीवुड को सलमान खान और संजय दत्त की बेहतरीन दोस्ती भी दी। इस फिल्म के बाद दोनों अभिनेताओं के करियर में जबरदस्त उछाल आया था। दोनों का करियर चरम पर पहुंच गया। फिल्म में दिखाई गई दोनों की दोस्ती उनकी असल जिंदगी की बेहतरीन दोस्ती की झलक थी। इन दोनों के बीच की केमेस्ट्री चर्चा का विषय बन गई और लोगों के लिए एक अच्छा उदाहरण भी। 
 
संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती फिल्म के बाद और निखरी और आज भी दोनों की दोस्ती लोगों को प्रभावित करती है। संजय ने फिल्म के लिए सबसे अच्छे अभिनेता का खिताब जीता, वहीं माधुरी ने सबसे अच्छी अदाकारा का। 
 
उस साल साजन ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाया। फिल्म आज भी संजय दत्त, सलमान खान और माधुरी की बेहतरीन अदाकारी के लिए पसंद की जाती है। इसका संगीत नदीम श्रवण ने दिया था। 
 
फिल्म के गाने इतने मधुर थे कि आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। देखा है पहली बार, तुम से मिलने की तमन्ना है, बहुत प्यार करते हैं, तु शायर है और जीएं तो जीएं कैसे... आज भी लोगों की पसंद में शामिल हैं। फिल्म के संवाद, स्क्रीन प्ले और कहानी भी बहुत अच्छे थे। 
 
Show comments

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

अक्षय कुमार की 'समुक' में विनीत कुमार सिंह की एंट्री, निभाएंगे अहम भूमिका!

तापसी पन्नू की 'गांधारी' बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख